
MP Patwari Exam 2023 : मध्य प्रदेश में पटवारी परीक्षा को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने भर्ती पर अस्थायी रोक लगा दी है और इसके बाद शुक्रवार को चयनित अभ्यर्थी गृहमंत्री से मिलने पहुंचे और उनसे अपील की कि उनके भविष्य को अंधकार में जाने से बचा लें। इस मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
‘युवाओं के साथ नहीं होगा अन्याय’
शुक्रवार को पटवारी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद उन्होने कहा कि ‘मैंने उनकी पीड़ा सुनी है। हम किसी भी नौजवानों के मन में निराशा नहीं आने देंगे। चाहे वो युवा हों जो पास हुए हैं या वो भी जो पास नहीं हुए हैं, सब हमारे अपने बच्चे हैं। कुछ लोग अपने राजनीतिक और व्यावसायिक हितों के नौजवानों के मन में हीन भावना और डिप्रेशन का भाव भरना चाहते हैं, वो निंदनीय है। मेरा सभी नौजवानों से कहना है कि इनकी राजनीति का शिकार न हों। और कांग्रेस से कहना है कि अगर कोई तथ्य है तो सामने आएं और मंच लगाएं। हर सवाल का जवाब दूंगा, एक भी ऐसा सवाल नहीं होगा जिसका जवाब न दिया जाए।’
कांग्रेस पर पलटवार
कांग्रेस ने पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर तमाम तरह के सवाल उठाए हैं और इसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। प्रदेशभर में जगह जगह इसे लेकर प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इस मामले में नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ‘कमलनाथ जी डर्टी पॉलिटिक्स कर रहे हैं। प्रदेश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस गलत तथ्यों के आधार पर नौजवानों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है।’ एक दिन पहले ही गृहमंत्री ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करत हुए उनके आरोपों पर बिन्दुवार जवाब भी दिए थे। उन्होने कहा कि जो कांग्रेस पर्चियों पर नौकरी देती थी वह आधुनिक परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”845251531″]
[dgv_vimeo_video id=”845252490″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

