MP News : सवालों का गुरुवार, शिवराज-कमलनाथ ने एक दूसरे से पूछे ये सवाल

MP News : सवालों का गुरुवार, शिवराज-कमलनाथ ने एक दूसरे से पूछे ये सवाल

Shivraj-Kamal Nath’s question to each other : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कमलनाथ से रोज एक सवाल पूछने का सिलसिला जारी है। उन्होने कहा कि एक और महाझूठ पत्र बनाने का उनका अभियान चल रहा है इसीलिए मैं उनके पहले के झूठ-पत्र को बेनकाब कर रहा हूं। वहीं कमलनाथ ने एक बार फिर उन्हें घोषणा की मशीन कहा है। सवालों का सिलसिला दोनों तरफ से जारी है और जनता को अब तक किसी भी पक्ष से एक भी जवाब नहीं मिला है।

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘एक और महाझूठ पत्र बनाने का अभियान कांग्रेस चला रही है। कांग्रेस और कमलनाथ जी ने माता-बहनों को वचन दिया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को 10-10 सिलाई मशीन तथा उनका प्रशिक्षण दिया जाएगा। कमलनाथ जी ने वचन पूरा नहीं किया।’ इस तरह उन्होने महिलाओं के किए वादे की ओर ध्यान दिलाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल किया है।

वहीं कमलनाथ ने भी पलटवार करते हुए महिलाओं से जुड़ा मुद्दा ही उठाया है। उन्होने ट्वीट करते हुए पूछा कि ‘शिवराज जी जरा अपनी घोषणा मशीन की ओर भी ध्यान दीजिए। पिछले चुनाव में नारी शक्ति के लिए आपने जो ‘असत्य पत्र’ जारी किया था, उसमें एक वादा यह भी था, निःसंतान गरीब महिलाओं को मातृत्व के अनुभव से वंचित ना रहना पड़े, इसलिए आईवीएफ द्वारा गर्भधारण के खर्च में 100% सहायता दी जाएगी।’ आगे उन्होने कहा कि ‘क्या आप प्रदेश की जनता को बताएंगे कि मातृत्व के नाम पर आपने प्रदेश की माताओं के साथ कैसा फ्रॉड किया।’ इस तरह शिवराज-कमलनाथ ने फिर एक बार एक दूसरे पर सवाल दागे हैं, लेकिन दोनों ही तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews