MP News : प्रदेश की छठवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

उद्देश्य ये है कि प्रदेश में बेहतर आर्थिक वातावरण बने, बेहतर अवसर मिलें, यहाँ के बेहतर बौधिक क्षमता वाले युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़े उन्हें अपने ही प्रदेश में अच्छा काम मिले हमारी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।
CM Dr Mohan Yadav

Coldrif Syrup Ban

MP News : मध्य प्रदेश में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है, अभी तक पांच रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा चुकी हैं जिसमें आशानुरूप सफलता मिली है कई लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आ चुके हैं और कई लाख नौकरियां के रास्ते भी खुले हैं अब छठवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव नर्मदापुरम में 7 दिसंबर को होने जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग (जिसे पहले होशंगाबाद के नाम से जाना जाता था) में  7 दिसंबर को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जायेगा इससे इस क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में भी पिछली बार की तरह ही सभी सेक्टर आईटी, हेल्थ, एजुकेशन, पर्यटन, भारी उद्योग, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग आदि से जुड़े निवेशकों को आमंत्रित किया गया है जिससे वे इस क्षेत्र में या फिर मध्य प्रदेश में कहीं भी निवेश कर सकें।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए इसी महीने विदेश जायेंगे सीएम डॉ मोहन यादव 

उन्होंने कहा कि हमारी रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव का प्रभाव पूरे देश में हो रहा है इसके मैं पिछले दिनो मुंबई, बंगलुरु, कोयम्बटूर, कोलकाता आदि जगह जा चुका हूँ और वहां से निवेशकों को मध्य प्रदेश में आमंत्रित कर चुका हूँ जिसके सार्थक परिणाम भी आये हैं, हम फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट करने जा रहे हैं जिसके लिए मैं इसी महीने विदेश भी जा रहा हूँ।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजन का सीएम ने बताया उद्देश्य 

मुख्यमंत्री ने कहा, इन प्रयासों का उद्देश्य ये है कि प्रदेश में बेहतर आर्थिक वातावरण बने, बेहतर अवसर मिलें, यहाँ के बेहतर बौधिक क्षमता वाले युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़े उन्हें अपने ही प्रदेश में अच्छा काम मिले, हमारी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। गौरतलब है कि अब तक उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा  में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा चुकी हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews