MP News : राज्य शासन ने सीनियर IAS अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

MP IAS Additional Charges

MP IAS Additional Charges : मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो सीनियर अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है और दो सीनियर अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है। आदेश में IAS एस एन मिश्रा, IAS सुखबीर सिंह, IAS वीरा राणा और IAS जे एन कंसोटिया के नाम शामिल हैं ।

इन अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार 

MP GAD ने अपने आदेश में 1990 बैच के IAS अधिकारी  एस एन मिश्रा को उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, अपर मुख्य सचिव मप्र शासन नर्मदा घाटी विभाग एवं प्रबंध संचालक नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड एवं ओएसडी सह सदस्य (पुनर्वास) नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल तथा अपर मुख्य सचिव मप्र शासन जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) के साथ साथ अगले आदेश तक कृषि उत्पादन आयुक्त का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा है।

इन अधिकारियों से वापस लिया अतिरिक्त प्रभार 

इसी तरह 1997 बैच के IAS अधिकारी सुखबीर सिंह को प्रमुख सचिव मप्र शासन PWD  को वर्तमान दायित्वों के साथ साथ प्रमुख सचिव मप्र शासन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है , इन दोनों अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने के बाद शासन ने IAS वीरा राणा को कृषि उत्पादन आयुक्त के  अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया और IAS जे एन कंसोटिया को अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त  किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews