वीडी शर्मा ने पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए दी बधाई, कहा ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की राह पर बढ़ा’

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को रूस के 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल'  से सम्मानित किया गया है। ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है और हम इसके लिए मोदी जी को बधाई देते हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि NSO रिपोर्ट के मुताबिक़ पिछले 7 सालों में एमपी में 6 लाख नौकरियां बढ़ी हैं। आलोचना करने वाले विपक्ष को ये रिपोर्ट देख लेना चाहिए।
VD

MP News :  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त होने पर कहा है कि ये देश के लिए सौभाग्य की बात है कि दुनिया में मोदी जी के नेतृत्व में मान और सम्मान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब उन्हें ह्रदय से बधाई प्रेषित करते हैं।

पीएम मोदी को दी बधाई

वीडी शर्मा ने कहा कि  रूस दौरे में पीएम मोदी को वहाँ के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल’ (Order of St Andrew the Apostle) से सम्मानित किया गया है। ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है और हम इसके लिए मोदी जी को बधाई देते हैं। 15 देशों ने मोदी जी का सम्मान किया है। मुस्लिम देशों ने भी मोदी जी को सम्मानित किया है। एक वक्त ऐसा था जब दुनिया में लोग भारत को नजरंदाज करते थे लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया भारत का सम्मान कर रही है।

‘MP और देश भर में रोज़गार में हुआ इज़ाफ़ा’

वहीं मध्य प्रदेश के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘NSO रिपोर्ट में एमपी के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। पिछले 7 सालों में एमपी में 6 लाख नौकरियां बढ़ी हैं। आलोचना करने वाले विपक्ष को ये रिपोर्ट देख लेना चाहिए। इस रिपोर्ट के अनुसार रोजगार 12 परसेंट से ज्यादा बढ़ा है। इसके लिए मैं एमपी सरकार और सीएम मोहन यादव जी को बधाई देता हूं। डबल इंजन की सरकार में हम आगे बढ़ रहे हैं। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में भी देश में 6 परसेंट रोजगार बढ़ा है। जहां बीजेपी की सरकारें नहीं हैं वहां रोजगार काम हुआ है। बंगाल में 30 परसेंट घटा है। कांग्रेस शासित कर्नाटक में भी यही हाल है। मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में रोजगार प्रतिशत बढ़ा है।’

अमरवाड़ा में जीत का विश्वास जताया

सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम महिलाओं को गुज़ारा भत्ता दिए जाने के फ़ैसले पर उन्होंने कहा कि ये एक प्रशंसनीय निर्णय है। आज अमरवाड़ा में हो रहे उप चुनाव पर वीडी शर्मा ने कहा कि मतदान के आंकड़े ये बता रहे हैं की अमरवाड़ा की जनता विकास को वोट दे रही है। बीजेपी एतिहासिक वोटों से बहुमत ला रही है। हमने बूथ पर काम किया है और कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा था की हर बूथ कर कमल खिलेगा। वहीं शंकराचार्य जी के बयान पर उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी का बेहद सम्मान है लेकिन राहुल गांधी जी ने संसद में मंदबुद्धि भरा व्यवहार किया है, शंकराचार्य जी उनकी मंदबुद्धि पर भी विचार करें।

[dgv_vimeo_video id=”981795713″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews