
भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। इन विडियोज में आप जो बच्चा देख रहे हैं वो महज 5 साल का है, पर जब भी कोई इसकी प्रतिभा (Talent) को देखता है तो कह उठता है “वाह उस्ताद” (woh ustad)। कई लोगों को तो इस बात का आश्चर्य होता है कि ढोल से भी कम वजन का यह छोटा उस्ताद कैसे एक परिपक्व कलाकार की तरह ढोल बजा लेता है।
[dgv_vimeo_video id=”702947321″]
यह भी पढ़े..अब घर पर बनाए दाढ़ी को स्वस्थ और सुंदर बनाने वाली ‘बियर्ड बाम’ , जानिए तरीका
5 वर्ष का हर्षवीर खोंगल भोपाल शास्त्री नगर का निवासी है, इनके पिता विवियन खोंगल और मां स्नेहा खोंगल जब भी अपने बच्चे को इस वाद्ययंत्रों को बजाते हुए देखते हैं तो खुशी से सराबोर होकर नजरें उतारने लगते हैं। चाहे ढोलक की बात करें या ढोल की या डफली की यह बच्चा जो भी यंत्र अपने हाथ में उठाता है तो देखने वालों को ऐसा लगता है कि मानो वो किसी उस्ताद को सुन रहे हों। यही कारण है कि 5 साल का यह नन्हा कलाकार जहां भी जाता है लोग इसे घेरकर इसे सुनने के लिए बैठ जाते हैं और हर्षवीर भी बिना किसी को निराश किए लोगों को अपनी प्रतिभा से मंत्रमुग्ध कर देता है।
[dgv_vimeo_video id=”702947954″]
यह भी पढ़े..KTET Admit Card 2022 : जारी हुए केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
हर्षवीर के माता पिता बताते हैं कि वे कभी भी उसे इस चीज़ के लिए ना ही रोकते हैं ना ही टोकते हैं और यह बच्चा भी कभी उन्हें शिकायत का मौका नहीं देता। अपनी इस प्रतिभा के साथ साथ हर्ष पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देता है।
[dgv_vimeo_video id=”702948688″]
