NEET और नर्सिंग घोटाले के खिलाफ युवा कांग्रेस की पदयात्रा, जीतू पटवारी ने की यात्रा कर रहे युवाओं से मुलाकात

ये पाँच दिवसीय यात्रा इंदौर से प्रारंभ हुई है और मंगलवार को भोपाल पहुँचकर कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी का नया भारत में BJP सरकार द्वारा रचे गए नर्सिंग घोटाले ने प्रदेश के क़रीब 5 लाख बच्चों के भविष्य का नरसंहार किया है। इसके ख़िलाफ़ हमारे साथी इंदौर से भोपाल पदयात्रा के माध्यम से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
NEET और नर्सिंग घोटाले के खिलाफ युवा कांग्रेस की पदयात्रा, जीतू पटवारी ने की यात्रा कर रहे युवाओं से मुलाकात

MP News : नीट और नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर आरोप लगा रही है। विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी विपक्ष इस मुद्दे पर आक्रामक था और अब युवा कांग्रेस द्वारा छात्रों के पक्ष में इंदौर से भोपाल तक पैदल यात्रा निकाली जा रही है। इस पाँच दिवसीय यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने यात्रा कर रहे युवाओं से मुलाक़ात की।

यात्रा कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात

यात्रा कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘नीट और नर्सिंग जैसे घोटालों के ख़िलाफ़ छात्रों के हित में ये यात्रा निकाली जा रही है। इस तरह की परीक्षाओं में फ़ीस वापसी भी नहीं होती है और गरीब बच्चों का भविष्य निर्धारित होता है,  ऐसे घोटालों पर सरकार चुप बैठी है।’ वहीं जीतू पटवारी ने NEET एवं नर्सिंग घोटाले में हुई धांधली के विरोध में इंदौर से भोपाल तक पैदल यात्रा कर रहे युवा साथियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ‘मोदी जी का नया भारत..BJP सरकार द्वारा रचे गए नर्सिंग घोटाले ने प्रदेश के क़रीब 5 लाख बच्चों के भविष्य का नरसंहार किया है। कोई परीक्षा ऐसी नहीं जिसमें किसी प्रकार का घोटाला न हो। इसके ख़िलाफ़ हमारे साथी इंदौर से भोपाल पदयात्रा के माध्यम से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी, युवाओं की वेदना सुनिए और अपने मंत्री को बचाने के बजाए इस्तीफ़ा लेकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कीजिए।’

मंगलवार को भोपाल पहुँचेगी यात्रा

ये पदयात्रा 12 जुलाई को इंदौर के रीगल चौराहे से प्रारंभ हुई। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा के रवाना किया। पाँच दिवसीय यात्रा का समापन भोपाल में होगा और युवा कांग्रेस भोपाल पहुँचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। कांग्रेस द्वारा लगातार नीट, नर्सिंग घोटाले सहित छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरा जा रही है और उसी क्रम में ये यात्रा भी निकाली जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews