सिवनी हवाला लूट कांड के बाद MP Police का नया कारनामा, फर्जी मेडिकल बिल से लाखों की ठगी, तीन पुलिसकर्मियों पर FIR

बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ तीनों कर्मचारियों ने पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के 25 कर्मचारियों के नाम पर फर्जीवाड़ा किया, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने दोषियों पर सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। 
MP Police Headquarters Bhopal

मध्य प्रदेश पुलिस (MP Police) इन दिनों बहुत चर्चा में है, पिछले दिनों सिवनी में हुए हवाला के करोड़ों रुपये के लूटकांड में फंसे एसडीओपी पूजा पांडे और अन्य पुलिस कर्मियों की गिरफ़्तारी के बाद अब पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ पुलिसकर्मियों का कारनामा सामने आया है जल्दी ही इनकी भी गिरफ़्तारी होगी।

पुलिस मुख्यालय भोपाल की एकाउंट शाखा में पदस्थ तीन पुलिसकर्मियों की तलाश पुलिस ही कर रही है, उनके खिलाफ धोखाधड़ी, गबन का केस दर्ज किया गया है, राजधानी की जहांगीराबाद थाना पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

इन तीन पुलिसकर्मियों पर धोखाधड़ी के आरोप 

जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय की एकाउंट शाखा में पदस्थ ASI हर्ष वानखेड़े ,कैशियर नीरज कुमार और सहायक स्टाफ हेड राजपाल ठाकुर ने पुलिसकर्मियों के फर्जी मेडिकल बिल बनकर उनसे सरकारी राशि निकाल ली और उसे आपस में बांट ली, शिकायत के बाद मुख्यालय के आदेश पर जहांगीराबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है।

फर्जी मेडिकल बिल बनाकर 10 लाख रुपये का गबन 

जहांगीराबाद टीआई सीएस राठौर के मुताबिक तीनों पुलिसकर्मियों ने फर्जी मेडिकल बिल बनाकर करीब 10 लाख रुपये का गबन किया है, जाँच के बाद ये दोषी मिले जिसके बाद इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, तीनों को निलंबित कर दिया गया है, पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1127844344″]

भोपाल से जितेंद्र यादव की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews