
MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने आज शुक्रवार 10 फरवरी को राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, तबादला आदेश में MP Police के 4 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है।
MP Police के इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
मप्र गृह विभाग भोपाल से जारी तबादला आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को पुलिस ट्रेंनिंग स्कूल में एसपी बनाया गया है। आदेश में जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल को एसपी पीटीएस सागर, सतना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन को एसपी पीटीएस रीवा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर को एसपी पीटीएस उज्जैन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर प्रतिमा पटेल को एसपी पीटीएस उमरिया पदस्थ किया गया है।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

