MP Politics: लक्ष्मण सिंह ने चलाया ट्वीट का तीर, बीजेपी ने कसा तंज

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह (Congress MLA Laxman Singh) के ट्वीट पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने भी ट्वीट किया है कि राहुल गांधी मिलने का समय नहीं देते ।असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा को भी समय नहीं दिया था, बल्कि कुत्ते को बिस्किट खिलाते रहे।कैसी निशानेबाजी कर रहे है, एक एक को धराशाही कर रहे है।

यह भी पढ़े.. दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी, बाइडेन-बोरिस जॉनसन को भी पीछे छोड़ा

वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और बीजेपी नेता सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि  लक्ष्मण सिंह जी सुना है आपको प्रियंका गांधी और राहुल गांधी मिलने का समय नहीं दे रहे हैं, इससे बड़ी बेइज्जती और क्या होगी। इससे अच्छा तो आप अमित शाह जी और जेपी नड्डा जी से मुलाक़ात का समय माँग लीजिये, समय भी मिलेगा और सम्मान भी।। कांग्रेस तो बैसे भी बुझता हुआ दिया है।।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka Gandhi) ने भाई दूज पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मुझे गर्व और खुशी है कि मेरे भाई करुणा, प्रेम और साहस के साथ सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप सभी को भाईदूज (Bhai Dooj 2021) की हार्दिक शुभकामनाएं।P.S. ये तस्वीर उस समय की है जब मेरे भाई ने निशानेबाजी की प्रतियोगिता में ढेर सारे मेडल जीते थे।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव 2021: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए काम की खबर, दिशा-निर्देश जारी

इस पर दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा सीट से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह  ने रीट्वीट करके लिखा है कि बहुत खूब!!हम भी निशानेबाज रहे हैं।स्कूल में मेडल जीता था।भेंट का समय दीजिए।मिलता ही नहीं है!! इस ट्वीट के बाद जहां सियासी गलियारों में हलचल मच गई है वही ट्वीटर पर भी यूजर्स की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आना शुरु हो गई है।उपचुनाव के बाद लक्ष्मण सिंह का यह ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews