MP Promotion 2023 : राज्य शासन ने इन प्रशासनिक अधिकारियों का प्रमोशन किया, देखें सूची और ग्रेड पे

MP Promotion 2023 : राज्य शासन ने इन प्रशासनिक अधिकारियों का प्रमोशन किया, देखें सूची और ग्रेड पे

MP Promotion 2023 : मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग (MP Urban Development and Housing Department) के अंतर्गत आने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारियों/ राजस्व निरीक्षकों को शासन ने पदोन्नत किया है, विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पदोन्नति समिति की रिव्यू डीपीसी 27 जनवरी 2023 के कार्यवाही विवरण में लिए गए निर्णय  के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी “ग” श्रेणी/राजस्व निरीक्षकों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी “ख” श्रेणी के पद पर वेतनमान 15600 – 39100 ग्रेड पे 5400 में पदोन्नत करता है।

आदेश में 21 अधिकारियों के नाम हैं इनमें से दो अधिकारी ऐसे भी हैं जो रिटायर्ड हो चुके हैं, आदेश में कहा गया है कि यह पदोन्नति कैलेण्डर वर्ष 2015 की स्थिति में की गई है इसलिए इसका लाभ 01/01/2015 से देय होगा लेकिन दिनांक 01/01/2015  से कार्यभार ग्रहण करने की तिथि तक की अवधि का “कार्य नहीं वेतन नहीं” के सिद्धांत पर वेतन एरियर्स देय नहीं होगा लेकिन काल्पनिक वेतन निर्धारण की पात्रता होगी ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews