MP Promotion : वाणिज्यिक कर विभाग ने उपायुक्तों को पदोन्नत कर बनाया अपर आयुक्त, राज्य शासन ने जारी किये आदेश

मध्य प्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने चार उपायुक्तों को अपर आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया है और तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।
MP Promotion

MP Promotion

मध्य प्रदेश शासन ने वाणिज्यिक कर विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किये हैं, शासन ने उपायुक्तों को अपर आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया है, ये पदोन्नति 29 अगस्त 2026 संपन हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा पर की गई है।

वाणिज्यिक कर विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि उपायुक्तों को अगले आदेश तक अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर के पद पर सातवें वेतनमान में वेतन मेट्रिक्स लेवल-15 (123100-215900) में अस्थायी रूप से पदोन्नत किया जाता है। साथ ही सभी पदोन्नत अधिकारियों को उच्च पद का कार्यभार ग्रहण करने के लिए तत्काल प्रभाव से भारमुक्त किया जाता है।

अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन करना होगा 

आदेश में कहा गया है कि जिन पदोन्नत अधिकारियों को इस आदेश द्वारा स्वीकृत वेतनमान अथवा इससे उच्च वेतनमान पूर्व में समयमान वेतनमान योजना के अतर्गत स्वीकृत किया जा चुका है उन्हें छोड़कर शेष सभ अधिकारियों को मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के नियम 13 के अनुसार आदेश प्राप्त होने की तिथि से एक माह के भीतर वेतन निर्धारण संबंधी विकल्प प्रस्तुत करना होगा।

वाणिज्यिक कर विभाग का पदोन्नति आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews