MP रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, शहडोल जबलपुर से होकर जल्द चलेगी साप्ताहिक स्पेशल, सितंबर में ये ट्रेंने रहेंगी निरस्त, कईयों के रूट में बदलाव

Railway Station

MP Rail News / MP Railway : एमपी रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे ने नागपुर से शहडोल के बीच 11201-11202 नागपुर-शहडोल-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जल्द की इस तारीख की घोषणा की जाएगी, हालांकि पहले यह ट्रेन 29 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते इसकी डेट आगे बढ़ी दी है।इस ट्रेन के चलने से छिंदवाडा वासियों के लिए जबलपुर व नागपुर तक का सफर पहले से आसान हो जाएगा।

 नागपुर-शहडोल साप्ताहिक स्पेशल का रूट शेड्यूल

  • नागपुर से शहडोल की ओर आने वाली नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस 11201 साप्ताहिक सुबह 11:45 पर नागपुर से रवाना होगी, जो की रात में 12:20 पर शहडोल पहुंचेगी।
  • शहडोल से मंगलवार को सुबह 5:00 बजे शहड़ोल-नागपुर ट्रेन प्रारंभ होगी, और शहडोल नागपुर एक्सप्रेस 11202 बनकर शाम को 6:30 बजे नागपुर पहुंचाएगी।
  • यह ट्रेन शहडोल वाया कटनी साउथ वाया जबलपुर वाया नागपुर जाएगी।इस दौरान यह ट्रेन शहडोल से चलकर उमरिया, कटनी साउथ, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और सौंसर में रुकेगी और वहां से सीधे नागपुर पहुंच जाएगी।
  • इस ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 11 स्लीपर, 04 एसी-3 तथा 01 एसी-2 सहित कुल 22 कोचों होंगे।

बीना गुना मेमू स्पेशल शुरू

इटारसी से गुना जाने के लिए अब बीना से मेमू स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त से शुरू हो गई है। यह गाड़ी माबन, पगारा, पीलीघाट, शाढोरागांव, रातीखेड़ा, अशोकनगर, हिनोतिया पीपलखेड़ा, ओर, रेहटवास, पिपरईगांव, गुनेरुबामोरी, मुंगावली, कंजिया, सेमरखेड़ी एवं महादेवखेड़ी स्टेशन पर हाल्ट लेकर बीना स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 06607 बीना-गुना मेमू स्पेशल ट्रेन बीना स्टेशन से 6.20 बजे प्रस्थान करेगी।वही गाड़ी संख्या 06608 गुना-बीना मेमू स्पेशल ट्रेन गुना स्टेशन से 10.00 बजे प्रस्थान कर करेगी।

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

  • पूर्व जारी शेड्यूल के मुताबिक, गाड़ी संख्या 14319 इंदौर- बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस 31 अगस्त, सात सितंबर, 14 सितंबर व 21 सितंबर को ग्वालियर से झांसी के बजाय गुना होते हुए बीना जाएगी।
  • गाड़ी संख्या15046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 सितंबर, 8 सितंबर, 15 व 22 सितंबर को गुना से बीना-झांसी-ग्वालियर के स्थान पर गुना से शिवपुरी होते हुए ग्वालियर आएगी।
  • गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 सितंबर, 8 सितंबर, 15 व 22 सितंबर को गुना से बीना-झांसी के बजाय शिवपुरी होते हुए ग्वालियर आएगी।
  • गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 सितंबर, 15 सितंबर, 22 सितंबर को गुना-बीना-झांसी-ग्वालियर के स्थान पर गुना-शिवपुरी होते हुए ग्वालियर आएगी और भिंड-इटावा होते हुए कानपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09466 डिब्रूगढ़-अहमदाबाद एक्सप्रेस 4 सितंबर, 11 व 18 सितंबर को कानपुर, झांसी, गुना, ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर, इटावा से भिंड होते हुए ग्वालियर आएगी।

सितंबर में निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें

  • रेलवे लाइन के कार्य के चलते 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस 2 सितंबर को और गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस 5 सितंबर को निरस्त रहेगी।
  • 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस दिनांक 2 सितंबर तक और 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 3 सितंबर को निरस्त ।
  • 22909 बलसाड़-पुरी एक्सप्रेस 31 अगस्त और 7 सितंबर को तथा 22910 पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस 3 एवं 10 सितंबर को निरस्त ।
  • 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस 1 से 7 सितंबर तक तथा 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस 2 से 8 सितंबर तक निरस्त ।
  • 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 30 अगस्त से 8 सितंबर तक तथा 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 1 से 10 सितंबर तक निरस्त ।

नोट – यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस या 139 नंबर पर संपर्क कर गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews