यात्री कृपया ध्यान दें! शनिवार से जबलपुर-सतना से होकर जाएगी ये स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

indian railway

MP Railway News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है।रेलवे ने जबलपुर से सिकंदराबाद और दानापुर जाने के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई है। गाड़ी संख्या 07419/07420 सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 13 मई सिकंदराबाद से चलेगी और जबलपुर और सतना होकर दानापुर जाएगी। वहीं 15 मई से दानापुर से सिकंदराबाद के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन भी जबलपुर होकर जाएगी। इसके 3 फेरे चलाए जाएंगे।इसके अलावा गाड़ी संख्या 01039 पुणे-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल भी शनिवार को चलेगी।

ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

  1. गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शनिवार 13 मई (शनिवार) को सिकंदराबाद स्टेशन से 15.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 05.10 बजे इटारसी पहुँचकर, 05.20 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 23.15 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।13 मई के अलावा यह ट्रेन 20 और 27 मई 2023 को भी जबलपुर से होकर जाएगी।
  2. गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 2 दिन बाद दिनांक 15 , 22 और 29 मई 2023 (सोमवार) को दानापुर स्टेशन से 14.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 07.50 बजे इटारसी पहुँचकर, 08.00 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 23.50 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पहुँचेगी।
  3. इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय-सह-तृतीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, एवं 02 एसएलआर सहित कुल-24 डिब्बे रहेंगे।यह रास्ते में एमपी के इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन अगले दिन सतना दोपहर 12:15 बजे और जबलपुर शाम 4 बजे पहुंचेगी।
  4. गाड़ी संख्या 01039 पुणे-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 13 मई को पुणे स्टेशन से चलेगी। यह गाड़ी वहां से शाम 7:55 बजे चलकर अगले दिन दोपहर में 12:00 बजे इटारसी आएगी। यहां से 10 मिनट बाद रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। कुल 22 कोच की यह स्पेशल ट्रेन आते-जाते वक्त दोनों दिशाओं में एमपी के खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर 5 ट्रेनाें का स्टापेज खत्म करने की तैयारी

भोपाल के समीप स्थित संत हिरदाराम नगर के रेलवे स्टेशन से संचालित पांच प्रमुख यात्री ट्रेनों ट्रेन संख्या 12919/20 डा. आम्बेडकर नगर माता वेष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस, 14319/20 बरेली इंदौर एक्सप्रेस, 19305/06 इंदौर कामख्या इंदौर एक्सप्रेस, 19321/22 इंदौर राजेन्द्र नगर इंदौर एक्सप्रेस, 19313/14 इंदौर पटना एक्सप्रेस एवं 22911/12 इंदौर हावड़ा एक्सप्रेस का स्टापेज संत हिरदाराम नगर खत्म कर निशातपुरा रखे जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।जिस पर सिंधी सेन्ट्रल पंचायत ने सख्त विरोध करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews