MP रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, उज्जैन-भोपाल से चलेंगी ये 4 स्पेशल ट्रेनें, जबलपुर से होकर जाएगी यह वीकली स्पेशल, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

indian railway

MP Rail News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगस्त से दानापुर से बेंगलुरु के बीच एसी सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी। इसके अलावा रतलाम रेल मंडल ने उज्‍जैन से गुना एवं उज्‍जैन से भोपाल के मध्‍य जुलाई एवं अगस्‍त माह में सप्‍ताह में दो दिन 4 स्‍पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। सभी ट्रेनों का रूट और शेड्यूल नीचे दिया गया है।

ऐसा रहेगा सुपरफास्ट रूट-शेड्यूल

  1. गाड़ी संख्या 03241/42 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु-दानापुर के मध्य 5-5 ट्रिप एसी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो प्रदेश के इटारसी, जबलपुर स्टेशन पर हाल्ट लेकर जाएगी।
  2. गाड़ी संख्या 03241 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त तक (शुक्रवार) को दानापुर स्टेशन से दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 1 बजे एसएमवी बेंगलुरु स्टेशन पहुंचेगी।
  3. गाड़ी संख्या 03242 एसएमवी बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन स्पेशल 27 अगस्त तक (रविवार) को एसएमवीटी बेंगलुरु स्टेशन से रात 11:25 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 11:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। यह
  4. गाड़ी रास्ते मे दोनों दिशाओं में आरा जंक्शन, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुडूर, पेराम्बूर, काटपाड़ी,जोलारपेट्टई एवं बांगरपेट स्टेशनों पर रुकेगी।

उज्जैन से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन

  1.  गाड़ी संख्‍या09303 उज्‍जैन गुना स्‍पेशल ट्रेन 30 जुलाई से 28 अगस्‍त 2023 तक प्रति रविवार एवं सोमवार को चलेगी।
  2. गाड़ी संख्‍या 09304 गुना उज्‍जैन स्‍पेशल ट्रेन 31 जुलाई से 29 अगस्‍त, 2023 तक प्रति सोमवार एवं मंगलवार को चलेगी।
  3. गाड़ी संख्‍या 09305 उज्‍जैन भोपाल स्‍पेशल ट्रेन 30 जुलाई से 28 अगस्‍त, 2023 तक उज्‍जैन से प्रति रविवार एवं सोमवार को चलेगी।
  4. गाड़ी संख्‍या 09306 भोपाल उज्‍जैन स्‍पेशल ट्रेन 31 जुलाई से 29 अगस्‍त 2023 तक भोपाल से प्रति रविवार एवं सोमवार को किया जाएगा।
  5. दोनों तरफ से मक्सी, शुजालपुर, सिहोर, संत हिरदाराम नगर में ठहराव देगी।इन स्पेशल ट्रेन में छह शयनयान श्रेणी, चार सामान्य श्रेणी, दो एसएलआर एवं डी सहित 12 कोच रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews