MP School : छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इस दिन से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, तैयारियां शुरू, शिक्षकों को दिए ये निर्देश

school holiday

MP School Reopen 2023 : मध्य प्रदेश के कक्षा 1 से 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 1 मई से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून को खत्म होने वाले है, इसके बाद 16 जून से सरकारी स्कूल दोबारा से खुलने की उम्मीद है। इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) ने तैयारियां शुरू कर दी है।इधर, शिक्षकों को भी 5 जून से वापस बुला लिया गया है, जबकि शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश नौ जून तक था।

शिक्षकों को दिए ये निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षकों के वापस लौटने के बाद उन्हें स्कूल से बाहर शाला त्यागी बच्चों को ढ़ूंढ़ने के लिए गृह संपर्क अभियान चलाने के लिए कहा गया है। इसमें शिक्षकों को स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पूरी जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी है। स्कूलों के विद्यार्थियों को गणवेश से लेकर पाठ्यपुस्तकें का वितरण किया जाना है, जिसके लिए छात्रों की संख्या का सत्यापन करना है।वही 12वीं मेरिट में आए छात्रों को लैपटाप की राशि भी दी जानी है, इस कारण विद्यार्थियों की संख्या और उनका खाता भी अपडेट करना है।उम्मीद है जून अंत से पहले यह राशि खातों में भेजी दी जाएगी।

शिक्षकों का अवकाश भी रद्द

  1. पहली से आठवीं तक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के अवकाश को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया हैं। सभी संबंधित शिक्षकों को 5 जून से तत्काल स्कूल बुलाया गया है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक लोकेश कुमार जांगिड़ ने आदेश भी जारी कर दिया है और इसका पालन ना करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। इस संबंध में सभी समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारियों को पत्र भी भेजा जा चुका है।
  2. इसके अंतर्गत शाला से बाहर के बच्चे, कक्षा 1 में नव प्रवेश बच्चे, प्राइवेट स्कूल से सरकारी स्कूल में एडमिशन के इच्छुक स्टूडेंट्स, अगली कक्षा में ट्रांजिशन करने वाले बच्चे इत्यादि का नामांकन किया जाना है। इसलिए सुनिश्चित किया जाए कि सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में पूरा स्टाफ 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।

अक्टूबर से दिसंबर तक इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

23 अक्टूबर, 2023 से लेकर 25 अक्टूबर 2023 तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दशहरा अवकाश रहेगा। वहीं 10 नवंबर 2023 से 15 नवंबर 2023 तक दीपावली की छुट्टियाँ रहेगी। वहीं इस साल शीतकालीन अवकाश 5 दिनों का होगा। 31 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews