MP School Time change : गर्मी के तीखे तेवर, बदला स्कूलों का समय, जानें कितने बजे खुलेंगे विद्यालय

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आज 9 अप्रैल बुधवार को सतना, सागर, दमोह, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, विदिशा, राजगढ़, उज्जैन, नर्मदापुरम, रायसेन, छतरपुर, आगर-मालवा, पन्ना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और सिवनी में लू का यलो अलर्ट जारी किया है साथ ही रतलाम, मंदसौर, अशोकनगर, गुना और नीमच में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
school

MP School Time change : मध्य प्रदेश में इन दिनों तीखी गर्मी पड़ रही है कई जिलों में अभी से पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चला गया है, गुना, रतलाम, नर्मदापुरम सहित कुछ अन्य जिलों में कल लोगों को लू का अहसास भी हुआ मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है और येलो एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किये है ऐसे में स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान होते हैं, इसे देखते हुए की जिलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल, रतलाम, उज्जैन , सीहोर, ग्वालियर सहित कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही चल रहा है मौसम विभाग ने प्रदेश में अभी तामपान के और बढ़ने की चेतावनी दी है जिसे देखते हुए जिलों के कलेक्टर्स अपने यहाँ के मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन कर रहे हैं।

भोपाल कलेक्टर का आदेश जारी 

आज भोपाल और रतलाम जिलों के कलेक्टर्स ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है, भोपाल कलेक्टर ने आदेश के मुताबिक जिले में संचालित सभी स्कूलों में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 12 बजे तक ही लगेंगे यानि एमपी शासन द्वारा संचालित स्कूल हों या फिर सीबीएसई या अन्य किसी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल हो ये आदेश सभी पर लागू होगा।

रतलाम जिले में भी स्कूलों का समय बदला 

रतलाम कलेक्टर ने भी स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है, आदेश के मुताबिक कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किये जा सकेंगे, ये आदेश सभी शासकीय, प्राइवेट, सीबीएसई, आईसीएसई सभी पर लागू होगा।

ग्वालियर में ये है स्कूल टाइमिंग 

इन दो जिलों के अलावा अन्य जिलों के कलेक्टर्स ने भी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किये है ग्वालियर कलेक्टर ने 31 मार्च को जारी आदेश में प्ले ग्रुप से कक्षा 2 तक की कक्षाएं सुबह से 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और कक्षा 3 से कक्षा 12 वीं तक की कक्षाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 तक संचालित करने के आदेश जारी किये हैं, ये आदेश 1 अप्रैल से प्रभावी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews