MP नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, जॉइनिंग की लास्ट डेट बढ़ी, आदेश जारी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे पदभार ग्रहण

teacher NEWS

MP Teacher Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन प्रक्रिया के अंतर्गत प्राइमरी टीचर की जॉइनिंग की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। अब नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षक 31 अगस्त तक पदभार ग्रहण कर सकेंगे ।

नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षक 31 अगस्त तक कर सकेंगे पदभार ग्रहण

नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के पदभार ग्रहण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमति अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2023 अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा 10 अगस्त को प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए थे। जारी आदेशों के क्रम में शिक्षकों को पदांकित संस्था में 17 अगस्त तक पदभार ग्रहण करने के लिए सूचित किया गया था। ऐसे प्राथमिक शिक्षक जिन्होंने अभी तक पदभार ग्रहण नहीं किया है, उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। उक्त समयसीमा में वृद्धि कर कार्यभार ग्रहण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त की गई है।समयसीमा में कार्यभार ग्रहण न करने पर ऐसे प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त मानी जाएगी।

क्या लिखा है आदेश में

लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव आयुक्त द्वारा जारी आदेश (क्रमांक/यूसीआर/सी/ 157-2 / नियो./2023/1602) में लिखा है कि, प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2023 अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा दिनांक 10.08.2023 को जारी किए गए प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेशों के क्रम में नियुक्त समस्त अभ्यर्थियों को दिनांक 17.08.2023 तक पदांकित संस्था में पदभार ग्रहण करने हेतु आदेशित किया गया था। उक्त समयसीमा में वृद्धि कर कार्यभार ग्रहण करने की अंतिम तिथी 31.08.2023 की जाती है। समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त समयसीमा में कार्यभार ग्रहण न करने पर संबंधितों की नियुक्ति निरस्त मानी जाएगी।

https://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=88738

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews