Teacher Recruitment : चयनित उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, दस्तावेज सत्यापन की डेट बढ़ी, DPI ने जारी की सूचना, जानें नियम-प्रक्रिया

teacher NEWS

MP Teacher Recruitment : मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एमपी स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक वर्ग 3 की भर्ती प्रक्रिया 2023 के अंतर्गत दस्तावेज अपलोड के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने एक सूचना जारी की है।इसके तहत डीपीआई ने दस्तावेज अपलोड करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है, अब उम्मीदवार 29 तक प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश के आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव के जारी सूचना पत्र के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक नियोजन के लिए दिनांक 26.11.2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापन के अनुक्रम में “प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 ” परीक्षा परिणाम 2022 के आधार पर विज्ञापित प्रवर्गवार रिक्तियों एवं आवश्यक प्रतीक्षा सूची हेतु संख्या के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है। दस्तावेज सत्यापन में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से प्रवर्गवार विज्ञापित रिक्तियों के आधार पर प्रवर्गवार मेरिट कम में चयन सूची तैयार कर नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगें।

29 मई तक करें दस्तावेज अपलोड

आदेश में लिखा गया है कि दस्तावेज अपलोड करने की प्रारंभ तिथि 23 मई और लास्ट डेट 27 मई 2023 घोषित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 29 मई 2023 कर दिया गया है। डाक्यूमेंट्स एमपी ऑनलाइन पर शिक्षक भर्ती के लिए तैयार किए गए डेडीकेटेड पोर्टल पर अपलोड करना है। जो अभ्यर्थी अपने डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं करेंगे उनकी अभ्यर्थिता अमान्य की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनका चयन आरक्षण नियमों के तहत हुआ है वे अपने स्थायी डिजिटल जाति प्रमाणपत्र अपलोड करें।

दिव्यांगता प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य

यदि उनके पास डिजिटल जाति प्रमाणपत्र नहीं हो तो दस्तावेज सत्यापन के पूर्व बनवा लें। ऐसे अभ्यर्थी जिनका चयन दिव्यांग श्रेणी में हुआ है, उन्हें 40% अथवा अधिक स्थायी दिव्यांगता का सक्षम अधिकारी / मेडिकल बोर्ड का नवीनतम एवं valid स्थायी दिव्यांगता प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

हेल्पलाइन नंबर जारी

अभ्यर्थियों को ऑनलाईन प्रक्रिया के संबंध में जिज्ञासा / समस्या के समाधान के लिये MPOnline के Call Centre 0755-6720200 पर समय प्रातः 8:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक सम्पर्क कर सकते है। प्राथमिक शिक्षक नियोजन के संदर्भ में की जा रही नियुक्ति की कार्यवाही हाई कोर्ट में प्रचलित विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों के अंतिम निर्णय के अध्यधीन होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews