MP News : अब तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने खोला मोर्चा, हड़ताल का ऐलान, 20 से 22 मार्च तक अवकाश पर रहेंगे, ये है प्रमुख मांगे

mp patwari news

MP Tehsildar Naib Tehsildar strike : मध्यप्रदेश में एक बार फिर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  20 मार्च यानी सोमवार से तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर जा रहे है। 3 दिवसीय इस अवकाश पर जाने की बड़ी वजह उनकी सरकार से नाराजगी है। प्रमोशन लिस्ट नहीं आने से नाराज चल रहे मध्यप्रदेश में सेवारत तहसीलदार और नायब तहसीलदार 20 मार्च से सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा कई दिन पहले कर दी थी उन्हें उम्मीद थी कि सरकार उनके हित में तय समय में फैसला ले लेगी लेकिन ऐसा नही हुआ।

सरकारी वाहन भी होंगे जमा

बताया जा रहा है की सभी अधिकारी आज अपना सरकारी वाहन भी जमा कराएँगे।तहसीलदार और नायब तहसीलदार रविवार रात में सरकारी वॉट्सएप ग्रुप से लेफ्ट हो जाएंगे। अफसरों का यह अवकाश तीन दिनों का होगा यानि वे 20 मार्च से 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे।  वे प्रमोशन लिस्ट नहीं आने से नाराज हैं।  प्रदेश में तहसीलदारों को कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बनाने का मुद्दा पिछले एक महीने से गरमाया हुआ है।

प्रमोशन लिस्ट जारी ना होने से नाराज

वे चाहते हैं कि कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार को लेकर आदेश जीएडी यानी सामान्य प्रशासन विभाग ही निकाले, ताकि जिलों में उन्हें पदोन्नति उसी तहसील पर मिले, जो की गई है। इससे प्रभार के संबंध में दुविधा या दुरुपयोग नहीं होगा और अफसरों के सम्मान को ठेस भी नहीं पहुंचेगी। हालांकि, अब तक लिस्ट जारी नहीं हुई है, इसलिए उन्होंने कलेक्टरों को सामूहिक अवकाश पर जाने का मन बना लिया है। सभी तहसीलदार रविवार रात 8 बजे ऑफीशियल व्हाट्सएप ग्रुप से भी एक साथ लेफ्ट होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews