
MP Transfer : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्रष्टि से तबादलों का दौर जारी है, राज्य शासन लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर कर रहा है, इस क्रम में भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किये जा रहे हैं।
तीन पुलिस अधीक्षकों के तबादले
गृह मंत्रालय ने इसी क्रम में तीन IPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं। आदेश में रतलाम एसपी, नरसिंहपुर एसपी, एसपी रेल भोपाल के नाम शामिल हैं। शासन ने रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा को एसपी रेल भोपाल नियुक्त किया है जबकि एसपी रेल भोपाल मृगाखी डेका को एसपी नरसिंहपुर बनाया है वहीं एसपी नरसिंहपुर अमित कुमार को एसपी रतलाम पदस्थ किया है।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

