MP Transfer : राज्य शासन ने आबकारी विभाग में थोकबंद तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

MP Transfer

MP Transfer : राज्य शासन ने आबकारी विभाग में थोकबंद तबादलों के आदेश जारी किये हैं इनमें सहायक आबकारी आयुक्त से  लेकर सहायक जिला आबकारी अधिकारी शामिल हैं, वाणिज्यिक कर विभाग ने अलग अलग आदेश जारी कर इनकी नई जगह पदस्थापना की है।

वाणिज्यिक कर विभाग ने  कुल 79 आबकारी अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं इनमें 2 अपर आबकारी आयुक्त, 5 सहायक आबकारी आयुक्त, 6 जिला आबकारी अधिकारी और 66 सहायक जिला आबकारी अधिकारी शामिल हैं, इन सभी को निर्धारित ससमय अवधि में अपनी नई पदस्थापना वाली जगह जॉइनिंग देनी होगी।

दो अपर आबकारी आयुक्तों को एक दूसरे की जगह पदस्थ किया 

शासन ने अपर आबकारी आयुक्त राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल राजेश हेनरी को अपर आबकारी आयुक्त मुख्यालय ग्वालियर और अपर आबकारी आयुक्त वीरेन्द्र  सक्सेना मुख्यालय ग्वालियर को अपर आबकारी आयुक्त राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल ट्रांसफर किया है।

सहायक आबकारी आयुक्तों को इधर से उधर किया 

इसी तरह सहायक आबकारी आयुक्त प्रभारी उपायुक्त आबकारी सम्भागित उड़नदस्ता सागर को प्रभारी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर, सहायक आबकारी आयुक्त अजय शर्मा प्रभारी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता भोपाल को कार्यालय आबकारी आयुक्त ग्वालियर, सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय आबकारी आयुक्त मुख्यालय ग्वालियर यशवंत कुमार धनौरा को प्रभारी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता भोपाल, सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय संभागीय उड़नदस्ता भोपाल आलोक कुमार खरे को प्रभारी उप्पयुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता रीवा पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews