
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राज्य शासन ने आज एक तबादला आदेश (MP Transfer) जारी करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को उज्जैन महाकाल मंदिर का प्रशासक नियुक्त किया है। मप्र सामान्य प्रशासन विभाग (MP General Administration Department) ने आज बुधवार को एक तबादला आदेश (MP Transfer) जारी कर इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप कुमार सोनी को महाकाल मंदिर उज्जैन का प्रशासक (Sandeep Kumar Soni is the new administrator of Ujjain Mahakal temple) नियुक्त किया है साथ ही उन्हें उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।
ये भी पढ़ें – देश के दिल MP का टूर कीजिये, IRCTC ने प्रत्येक शुक्रवार के लिए बनाया स्पेशल प्लान

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

