MP Transfer : मप्र पुलिस के इन वरिष्ठ अफसरों के तबादले, नई पदस्थापना के आदेश जारी

MP Transfer : मप्र पुलिस के इन वरिष्ठ अफसरों के तबादले, नई पदस्थापना के आदेश जारी

MP Transfer :  मप्र शासन ने राज्य पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किये हैं, गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।

मप्र गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी तबादला आदेश में पुलिस मुख्यालय की योजना शाखा में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक संपदा योगेश कुमार शर्मा को 25वी वाहिनी SAF भोपाल में डिप्टी कमान्डेंट पदस्थ किया हैं और 25वी वाहिनी  SAF भोपाल में पदस्थ डिप्टी कमान्डेंट दुर्ग विजय सिंह भदौरिया को जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा ग्वालियर में पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews