MP Vidhan Sabha : परिवहन घोटाले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, सोने की ईंट और काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन

मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन भी कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। परिवहन घोटाले के विरोध में वो काले कपड़े का कंकाल पहनकर और हाथों में प्रतीकात्मक सोने की ईंट लेकर विधानसभा पहुंचे। उनका आरोप है कि जांच एजेंसियां अब तक यह पता नहीं लगा पाई हैं कि जब्त की गई नकदी और सोना आखिर किसका है। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि सरकार इस मामले में आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
Congress Protest

MP Vidhan Sabha Budget Session : मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन भी कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। परिवहन घोटाले के विरोध में आज विपक्षी विधायक हाथों में प्रतीकात्मक सोने की ईंट लेकर काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे। इनका कहना है कि जांच एजेंसी अब तक पता नहीं लगा पाई कार से मिला पैसा और सोना किसका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आरोपी अधिकारियों को बचाना चाहती है।

बता दें कि कांग्रेस लगातार सरकार के खिलाफ घेराबंदी कर रही है। सत्र के पहले दिन विपक्षी विधायकों ने मुंह पर काला कपड़ा पहनकर विरोध जताया। दूसरे दिन वो नकली सांप लेकर पहुंचे और बजट पेश होने के बाद कांग्रेस ने ‘कर्ज की पोटली और जंजीरों को पहनकर’ विधानसभा परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। उसने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की लापरवाही और कर्ज लेने की आदत ने आम जनता को कर्ज की जंजीरों में जकड़ दिया है।

कांग्रेस विधायकों ने परिवहन घोटाले को लेकर की घेराबंदी

उमंग सिंघार, जयवर्धन सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक आज विधानसभा में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। इनके हाथों में प्रतीकात्मक रूप से सोने की ईंट थी और ये सवाल कर रहे थे कि परिवहन घोटाले के बड़े मगरमच्छ कब पकड़े जाएंगे। विधानसभा सत्र के चौथे दिन प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन घोटाले की जांच में लापरवाही और देरी करने के विरोध में कांग्रेस विधायक दल के साथ हाथों में प्रतीकात्मक सोने की ईंट और काले कपड़ों का कंकाल पहनकर विधानसभा परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया।

सरकार से किए सवाल

भोपाल में इनकम टैक्स और लोकायुक्त की रेड में RTO के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के पास से करोड़ों की संपत्ति मिलने के मामले में कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार में बीते कई सालों में परिवहन विभाग में हजारों करोड़ रुपयों का घोटाला हुआ मगर आज भी सरकार इस मामले की सही ढंग से जांच कराने की जगह सिर्फ जांच के नाम पर लीपापोती कर रही है। कांग्रेस ने सवाल किया कि सरकार की इस लापरवाही के कारण आज भी केस से जुड़े बड़े मगरमच्छ पकड़ से दूर हैं। क्या सरकार नहीं चाहती की इस मामले पर बड़े मगरमच्छ पकड़े जाएं।

[dgv_vimeo_video id=”1065371554″]

[dgv_vimeo_video id=”1065371305″]

[dgv_vimeo_video id=”1065371087″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews