MP Vidhan Sabha: मानसून सत्र के पहले दिन हाथों में “गिरगिट”लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर लगाये रंग बदलने के आरोप

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार OBC आरक्षण के मुद्दे पर गिरगिट की तरह रंग बदल रही है - न नीति स्पष्ट है, न नीयत साफ़ है।
Congress protest

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही कांग्रेस ने हंगामा किया, भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति के तहत रोक के बावजूद कांग्रेस ने आज हाथ में गिरगिट का खिलौना लेकर प्रदर्शन किया, कांग्रेस ने  OBC आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार गिरगिट की तरह रंग बदलती है, उधर सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद दिवंगत नेताओं, प्रसिद्ध कलाकारों, पहलगाम हमले के मृतकों और अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विधानसभा सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस ने अपने तेवर दिखाए, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायक हाथों में प्लास्टिक और पेपर के गिरगिट एवं तख्तियां लेकर पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी की प्रदर्शन किया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने पहले ही परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी पर रोक लगा रखी है लेकिन कांग्रेस ने उनके आदेश को दरकिनार कर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP सरकार गिरगिट की तरह रंग बदलती है 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा भाजपा की ये सरकार रंग बदलती है, ओबीसी को लेकर वोट मांगती है उनके वोट से सरकार बनाना चाहती है लेकिन उनकी पीठ में छुरा भोंकती है, सरकार ने आज तक ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया, कांग्रेस नेता ने काह सरकार कोर्ट में वकीलों को लाखों रुपये दे रही है लेकिन ओबीसी समाज को उसका हक़ नहीं दे रही इसलिए हमने सरकार को गिरगिट बताया है जैसे वो रंग बदलता है ये सरकार भी रंग बदलती है।

विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित 

उधर विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई इसमें  दिवंगत नेताओं, प्रसिद्ध कलाकारों, पहलगाम हमले के मृतकों और अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित सभी सदस्यों ने पूर्व जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही मंगलवर 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews