एमपी मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आज 15 जिलों में कोहरे-कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी, बारिश का भी अलर्ट

MP Weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड़ का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही, वही जबलपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश भी दर्ज की गई। आज बुधवार को भी प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरे, शीतलहर, कोल्ड डे के साथ बारिश की की चेतावनी जारी की गई। 25 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोम उत्तर भारत पहुंचेगा, जिसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा और कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।

जल्द सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

वर्तमान में कर्नाटक से लेकर छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका बनी हुई है, जो विदर्भ से होकर गुजर रही है। मराठवाड़ा में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, हालांकि इन दोनों मौसम प्रणालियों का प्रदेश के मौसम पर विशेष असर नहीं है, लेकिन उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर वेस्टर्न जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिससे सर्द हवाएं चल रही है और ठंड का असर तेज बना हुआ है। इसके अलावा 25-26 जनवरी के आसपास एक बार फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने जा रहा है जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

आज इन जिलों में बारिश-कोहरे-कोल्ड डे अलर्ट

  • अनुपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • छतरपुर, टीकमगढ़ और रतलाम जिलों में शीतल दिन की चेतावनी
  • ग्वालियर और दतिया जिलों में तीव्र शीतल दिन का अलर्ट
  • शिवपरी और दतिया जिलों में शीत लहर की चेतावनी
  • रीवा, ग्वालियर और चम्बल संभागों के जिलों में, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पन्ना जिलों में कहीं कहीं मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट।

पिछले 24 घंटे का मौसम का रिकॉर्ड

  • मंगलवार को खंडवा, खरगोन और छतरपुर जिले के नौगांव में कोल्ड डे रहा।
  • जबलपुर संभाग के जिलों के साथ ही कुछ स्थानों में बारिश हुई।
  • ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों के साथ ही निवाड़ी और छतरपुर में घना कोहरा छाया।
  • दतिया 3 डिग्री सेल्सियस, शाजापुर जिले के गिरवर में 3.5, शिवपुरी 4.2, राजगढ़ 5 और छतरपुर जिले के खजुराहो में 5.6 डिग्री , गुना में 6.4, रायसेन में 7.2, रतलाम में 7.5, खजुराहो में 5.6, नोगांव में 6, रीवा में 7.6, सागर में 7.2, सतना में 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • भोपाल में न्यूनतम 9.4, अधिकतम 22.9, ग्वालियर में न्यूनतम 8.01, अधिकतम 20.5, इंदौर में न्यूनतम 9.6, अधिकतम 23.4, खरगोन में न्यूनतम 8.6, अधिकतम 24, खंडवा में न्यूनतम 8.4, न्यूनतम 24.1, जबलपुर में न्यूनतम 12, अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews