MP Weather : मौसम में बदलाव, 27 जिलों में बारिश के आसार, 8 जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट

MP Weather : मौसम में बदलाव, 27 जिलों में बारिश के आसार, 8 जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather) में सितंबर जाते जाते बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एमपी मौसम विभाग ने आज गुरुवार 29 सितम्बर को जारी अपनी दैनिक रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) में प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हलकी बारिश तो कुछ जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है।

एमपी मौसम विभाग (MP weather department) ने दैनिक मौसम रिपोर्ट में शहडोल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों सहित सिंगरौली, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में कहीं कहीं बारिश अथवा गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना जताई है। शेष जिलों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें – CG Weather : 2 दिन में मानसून की विदाई, 4 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, चक्रवाती सिस्टम होगा सक्रिय, आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD MP Weather Update) ने अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान (MP Weather Forecast) जारी करते हुए बताया कि अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने अथवा गिरने की सम्भावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – EOW का एक्शन, बिजली कंपनी का इंजीनियर 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है, इसका असर दो या तीन दिन बाद खंडवा, खरगोन व बुरहानुपर, बैतूल, बालाघाट और छिंदवाड़ा में दिखाई देगा। इसके अलावा 1 अक्टूबर काे बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने जा रहा है। इसके असर से चार–पांच अक्टूबर काे पूर्वी मप्र में बारिश हाे सकती है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी में बड़ी उछाल, देखें सराफा बाजार का ताजा हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews