MP Weather: मौसम में फिर बदलाव, इन 6 संभागों में बारिश के आसार, अब तक 47 इंच वर्षा, जानें विभाग का पूर्वानुमान

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। एमपी मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज सोमवार 26 सितंबर 2022 को 6 संभागों और 5 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।वही सागर संभाग में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की है।आज सोमवार को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से सटे कुछ इलाकों, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हो सकती है। प्रदेश के नर्मदापुरम, हरदा, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

यह भी पढ़े..UP Weather: मौसम में बदलाव, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) ने आज सोमवार 26 सितंबर को सागर, संभाग में कुछ स्थानों और भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के साथ बुरहानपुर, खंडवा, गुना, अशोकनगर और श्योपुरकला में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।सागर संभाग में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।  अगले 3 से 4 दिन मध्यप्रदेश में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में 4 सिस्टम एक्टिव है। एक पश्चिमी विक्षाेभ ट्रफ के रूप में पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश के तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है, जिसके चलते मौसम में बदलाव हो रहा है और बारिश हो रही है।आंध्रा काेस्ट पर बने चक्रवात यदि कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर आगे बढ़ता है तो ऐसी स्थिति में दो-तीन दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हाेने की संभावना है। इस बार मानसून अपने तय समय पर इंदौर से विदा होगा।

यह भी पढ़े..CG Weather: फिर बदलेगा मौसम, आज बूंदाबांदी के आसार, मानसून की विदाई जल्द, जानें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, अभी सिर्फ बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में बारिश का दौर रहेगा। वही राजस्थान से लगे ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलाें में मिल रही नमी से इन स्थानों पर छिटपुट बारिश हो रही है। 26 सितंबर यानी सोमवार को पन्ना, सतना, रीवा, छतरपुर एवं अनुपपुर जिलों में छुट-पुट वर्षा की संभावना है। 30 सितंबर से आधे एमपी में मौसम शुष्क होने लगेगा। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई 15 अक्टूबर के आसपास मानी जाती है। राजस्थान में विदाई घोषित होने के एक सप्ताह के अंदर यह मध्यप्रदेश से भी विदा हो जाता है।

अबतक का बारिश का रिकॉर्ड

बता दे कि मध्यप्रदेश में 1 जून से अब तक 45 इंच बारिश हो चुकी है।मध्य प्रदेश में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 1162.4 मिमी. वर्षा हाे चुकी है, जाे अभी तक हाेने वाली सामान्य वर्षा 937.9 मिमी. की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है यह सामान्य 38 इंच से 24% ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश नर्मदापुरम में 71 इंच, भोपाल में 70 और राजगढ़ में 69 इंच हुई। प्रदेश के 32 जिलों में 40 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews