MP Weather : अगले 24 घंटों में प्रदेश में कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना,

MP Weather

MP Weather Update 9 December 2023: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है, शुक्रवार को भी कई जिलों में हलकी बारिश हुई, हालाँकि कुछ जिलों से बादलों की आवाजाही बंद हो गई है, उधर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 11 दिसंबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मध्य प्रदेश के मौसम में सर्दी बढ़ रही है, रातें ठंडी होने लगी हैं, तापमान में गिरावट जारी है, लेकिन फिलहाल अब बारिश थमती दिखाई दे रही है क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक अभी कोई ऐसी सक्रिय प्रणाली दिखाई नहीं दे रही जो बारिश कराये, लेकिन 11 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुँचने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है।

कितना रह सकता है न्यूनतम तापमान ?

मौसम विभाग में पिछले 24 घंटे का अपडेट बताते हुए कहा कि शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान सागर में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं राजगढ़ में 13, ग्वालियर में 13.3, गुना में 13.4, रायसेन में 14.1, भोपाल में 15.6 और इंदौर में 16.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया ।

किन किन ज़िलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना ?

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे में भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाडा, बालाघाट जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होगी और वज्रपात भी संभव है, शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मध्यप्रदेश के कौनसे जिलों में छाएगा कोहरा ?

मौसम विभाग ने कहा हा इकि अगले 24 घंटों में ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, भोपाल, सिंगरौली, सीधी, रीवा, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं कहीं मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है, तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews