MP Weather: 24 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने-चमकने का अलर्ट, 1 हफ्ते में मानसून देगा दस्तक!

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मानसून के आगे बढ़ने से हवाओं का रुख भी दक्षि ण–पश्चिमी हाे गया है और वातावरण में नमी बढ़ने लगी है, ऐसे में अगले 48 घंटों में इंदौर-भोपाल में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होने के संकेत है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 10 जून 2022 को 24 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और 24 जिलों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढे.. बुजुर्गों को 60 के बाद हर साल मिलेगी 36000 रुपए पेंशन, जानें क्या है सरकार की स्कीम

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान  खजुराहों में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वही बड़वानी, बुरहानपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और दमोह में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई। आज शुक्रवार 10 जून 2022 को 24 जिलों इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों के साथ डिंडौरी, अनूपपुर, रायसेन, सागर और दमोह में गरज चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है। वही गरज चमक के साथ बिजली चमकने गिरने और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की मानें तो अरब सागर में गाेवा तट के पास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने से हवाओं के साथ नमी आने लगी है। वही पश्चिमी विक्षाेभ ट्रफ के रूप में पाकिस्तान के आसपास और दक्षिण–पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी बना है। इस चक्रवात से लेकर मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन बनी है, इसके चलते नमी बढ़ने लगी है और शुक्रवार प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने, बूंदाबांदी के आसार बन रहे है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 13 जून से शुरू होंगे आवेदन, जुलाई में होगी ये परीक्षा

एमपी मौसम विभाग (MP Monsoon Update ) के अनुसार, इंदौर और नर्मदापुरम में आज 10 जून और भोपाल में रविवार 12 जून से प्री मानसून गतिविधि शुरू होगी और 13 जून से प्रदेशभर में प्री-मानसून पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा । जो 19 जून तक रहेगी, इसके कारण प्रदेश में तापमान में कमी आएगी और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। संभावना है कि 15 के बाद 20 जून तक इंदौर संभाग से मानसून एंट्री कर सकता है।

एमपी मौसम विभाग (MP Monsoon Update ) के अनुसार, 16 से 17 जून के बीच प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में प्रवेश कर सकता है, जिसके चलते हवा में नमी आना शुरू हो जाएगी।इसके बाद 17 जून से ग्वालियर में मानूसन पूर्व की हलचल ही शुरू होंगी। शुक्रवार काे इंदौर, हाेशंगाबाद, जबलपुर, भाेपाल संभागाें के जिलाें में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।शनिवार से पूरे मप्र में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हाेने के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews