MP Weather: 4 संभागों में जमकर बरसेंगे बादल, आज सीधी-सागर समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इंदौर-भोपाल में रिमझिम

MP Weather Update: मानसून की सक्रियता के चलते अगले तीन दिनों तक जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तेज बारिश बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही अन्य जिलों में भी पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
IMD Weather Update

मानसून और निम्न दबाब के क्षेत्र के सक्रिय होने के चलते 14 से 16 अगस्त के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। शुक्रवार को 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में 4 इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है। वहीं 43 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा झोकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में गंगीय पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के ऊपर से आगे बढ़ रहा है जिसके असर से एक हफ्ते तक मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसका ज्यादा प्रभाव पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेगा। अगले तीन-चार दिनों तक जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है।

शुक्रवार को कहां-कहां होगी बारिश

  • भारी बारिश: नर्मदापुरम, सिंगरौली, सीधी, मऊजंज, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर
  • झंझावत/वज्रपात/झोकेदार हवा 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा

मध्य प्रदेश में अब तक 20.7 इंच बारिश हुई

  • 1 जून से 13 अगस्त 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 12 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब तक करीब 524.8 मिलीमीटर (20.7 इंच) बारिश हुई है जबकी 597 मिलीमीटर (23.5 इंच) होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 2.8 इंच पानी कम गिरा है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 20% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 5% कम पानी गिरा है। भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में सामान्य से अधिक पानी गिरा है।
  • बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा अब भी कम बारिश हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews