MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, Yellow alert

mp weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
जुलाई का महिना समाप्त हो चुका है और आज शनिवार से अगस्त महिने की शुरुआत हो गई है, ऐसे में सुबह से कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है, जिसके बाद प्रदेश में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जाग गई है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 1 अगस्‍त को देश के 9 राज्‍यें के 160 शहरों में हल्‍की से तेज बारिश की संभावना है, इसमें एमपी के भी कई जिले शामिल है। आज शनिवार को फिर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की माने तो वर्तमान समय में स्थितियां अच्छी बारिश के अनुकूल बन रही हैं। अगले 1 सप्ताह में मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बारिश की संभावना है। यानी कि ईद और रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर मध्य प्रदेश के लगभग आधे इलाकों में बारिश होगी।हालांकि दोपहर से ही भोपाल समेत कई जिलों में रिमझिम का दौर जारी है।

सालों का रिकॉर्ड टूटा, बारिश को तरसे कई जिले, किसान परेशान
9 साल में पहली बार है जब 20 जुलाई तक इतनी कम बारिश मध्य प्रदेश में हुई है। प्रदेश के 15 जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है। 15 जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम होने के कारण फसलों पर विपरीत असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के 20 जिलों में अभी सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में जहाँ सिंगरौली जिले में सबसे ज्यादा तो ग्वालियर में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। पूरे प्रदेश में इस साल फिलहाल 314.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। मानसून की धीमी रफ्तार और बारिश के थमने से किसानों में चिंता का माहौल है। प्रदेश के 13 जिलों में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जहां हर साल जुलाई और अगस्त के महीने में सबसे अधिक बारिश होती है। वहीं इस बार जुलाई बीतने को है लेकिन सामान्य से कम बारिश हुई है। ऐसे में खरीफ की फसल बरबाद होने की कगार पर है।बारिश को लेकर इस महीने से अब बहुत उम्‍मीदें हैं क्‍योंकि जून और जुलाई में अधिकांश राज्‍यों में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
इंदौर, आगर, शिवपुरी, रतलाम, दतिया, छतरपुर, उज्जैन,बुरहानपुर, अनूपपूर, मंदसौर,उमरिया, डिंडौरी, देवास और ग्वालियर जिले में भारी बारिश की चेतावनी है। वही भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, चंबल, होशंगबाद संभागों के जिलों मे गरज चमक के साथ कही कही बारिश के आसार है।

पिछले चौबीस घंटे का रिकॉर्ड

Rainfall dt 01.08.2020
(Past 24 hours)
Umaria 31.4
Guna 15.6
Shajapur 6.0
Ujjain 0.2
Indore 0.4
Sidhi 5.2
Khargone 3.2
Dhar 2.0
Datia trace mm
Malanjkhand 6.8mm

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews