MP Weather: इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी, कोल्ड डे-घने कोहरे का भी अलर्ट, जानें शहरों का हाल

mp weather 16 January 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्‍तर से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से मध्‍य प्रदेश (MP Weather Update Today) मे भी ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में कोहरे के साथ तापमान में भी गिरावट देखी गई है।एमपी मौसम विभाग ने आज रविवार 16 जनवरी 2022 को 5 जिलों में शीतलहर (Cold Wave) के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही 2 दर्जन जिलों तीव्र शीतलदिन (Cold Day) रहने की संभावना है। वही 1 दर्जन जिलों में मध्यम से घने कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े… MP Weather: मप्र के इन जिलों में आज बारिश, कोल्ड डे का भी अलर्ट, छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार, आज 16 जनवरी और मंगलवार 18 जनवरी को लगातार दो नए सिस्टम बनने की संभावना है। आज रविवार को एक कमजोर आवृति का पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के आसार है।वही 18 जनवरी को भी एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके चलते वातावरण में नमी बढ़ने से बादल छाएंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।इसके असर से राजस्थान में प्रेरित चक्रवात बनने की भी संभावना है। इससे 19-20 जनवरी से मप्र में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने लगेगा।

यह भी पढ़े… MP School:स्कूलों को लेकर बड़ी खबर, ऑनलाइन क्लासेस के लिए SOP तैयार, जल्द जारी होंगे निर्देश

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को सिवनी, नौगांव, ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन औऱ शाजापुर, इंदौर, खंडवा, भोपाल, गुना, टीकमगढ़, उज्जैन, सागर एवं खजुराहो में शीतल दिन रहा।  पिछले 24 घंटे में  ग्वालियर और नौगांव में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।वही पचमढ़ी में रात का पारा 5 डिग्री, खजुराहो में 05, गुना में 5.1 पचमढ़ी में 5.4 और सागर में 06 डिग्री सेल्‍सियस न्‍यूनतम तापमान रहा। राजधानी भोपाल में 08 डिग्री सेल्‍सियस न्‍यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से 2.9 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। साथ ही यह पिछले दिन के न्‍यूनतम तापमान के मुकाबले भी 1.7 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।

MP Weather Update Today 16 January 2022

इन जिलों में शीतलहर के आसार

छतरपुर, सागर, रतलाम और ग्वालियर

इन जिलों में तीव्र शीतलदिन का येलो अलर्ट

ग्वालियर-चंबल संभागों के साथ नरसिंहपुर, सिवनी, बैतूल, भोपाल, इंदौर, धार, खंडवा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सतना और जबलपुर।

मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट

ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, रीवा, सागर संभाग के साथ बालाघाट, शहडोल, भोपाल, सीहोर, राजगढ़

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews