MP Weather Update Today : इन जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना, IMD ने जारी किये ऑरेंज और येलो अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

MP Weather

UP Weather Update Today 30 November 2023: मध्य प्रदेश के मौसम ने बहुत तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है, पिछले चौबीस घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई और आने वाले 24 घंटों में भी कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने, ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है, IMD ने कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तो कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में कई जिलों ने बारिश 

मप्र मौसम विभाग भोपाल ने दैनिक मौसम विवरण रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम, रीवा, भोपाल, सागर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन , ग्वालियर, चम्बल संभाग के जिलों में कही कहीं बारिश दर्ज की गई, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रायसेन में दर्ज किया गया।

इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी करते हुए नर्मदापुरम संभाग के जिलों के अलावा उमरिया, कटनी , जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, रायसेन, सीहोर, बुरहानपुर और देवास जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यहाँ गरज चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके अलावा रीवा , ग्वालियर संभाग के जिलों के अलावा अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, निवाड़ी, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बडवानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, भिंड और मुरैना जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews