
मानसून के साथ अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। फिलहाल 10-11 अगस्त तक मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। हालांकि इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने 9 से 11 अगस्त के बीच रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, पन्ना, मैहर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली चमकने और 40 किमी प्रति घंटा से तेज हवा चलने का भी अनुमान है।
मध्य प्रदेश में रविवार को कहां-कहां होगी बारिश
- दतिया, रीवा और सीधी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
- भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
MP में सामान्य से 20% पानी गिरा, 50 जिलों की स्थिति कमजोर
- 1 जून से 8 अगस्त 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 20 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
- अब तक औसतन 17.2 इंच ( 436.88 मिमी) बारिश हुई है जबकी इस अवधि में 21.5 इंच ( 546.1 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी। पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 23% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 18% कम पानी गिरा है।
- प्रदेश के 55 में से 50 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। भोपाल, जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा और नर्मदापुरम संभाग की स्थिति बेहद कमजोर बनी हुई है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों की स्थिति अपेक्षाकृत थोड़ी ठीक है। ग्वालियर, भिंड, बुरहानपुर, देवास और खरगोन में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

