MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में शीतलहर: कड़ाके की ठंड और कोल्ड डे का प्रकोप जारी, देखें अपने जिले का हाल

cg Weather Update

कड़ाके की ठंड का अलर्ट  : मध्य प्रदेश में अभी कड़ाकेदार ठंड बनी हुई है, प्रदेश के कई क्षेत्र कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की चपेट में हैं। उधर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जरी करते हुए अभी इसमें राहत नहीं दिखने की संभावना जताई है,उधर कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले 24 घंटों में अनूपपुर, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट जिलों में कहीं कहीं बारिश हो सकती या फिर गरज चमक के साथ वज्रपात हो सकता है, शेष जिलों में ऐसी कोई संभावना नहीं है इसके अलावा टीकमगढ़, सतना, रीवा, पन्ना, ग्वालियर और भिंड जिलों में कहीं कहीं कोल्ड डे रह सकता है।

मध्य प्रदेश में शीतलहर और कोल्ड डे

IMD ने अपनी रिपोर्ट में छतरपुर, निवाड़ी, दतिया में तीव्र कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है और सिंगरौली, रतलाम, गुना, अशोकनगर में हल्के से मध्यम कोहरा छाने और सागर, चंबल संभाग के सभी जिलों सहित सीधी, रीवा, मऊगंज, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

पिछले 24 घंटों और आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान खरगोन में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गे और सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दतिया नौगांव (छतरपुर) में दर्ज किया गया, बारिश के आंकड़ों पर निगाह डालें तो अमर कंटक में 14.0 मिली मीटर, बैहर में 4.0 मिलीमीटर,  वारसिवनी में 3.1 मिलीमीटर और मलाजखंड में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश शीतलहर, कड़ाके की ठंड मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश कोल्ड डे, मध्य प्रदेश मौसम अपडेट, मध्य प्रदेश कोहरा अलर्ट, मध्य प्रदेश बारिश पूर्वानुमान, IMD मौसम विभाग रिपोर्ट मध्य प्रदेश, ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश जनवरी मौसम स्थिति

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews