MP Weather : प्रदेश के 14 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी

MP Weather : प्रदेश के 14 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र के मौसम (MP Weather) में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मप्र मौसम विभाग (MP weather department) ने  प्रदेश के 14 जिलों में बारिश, बौछार, बिजली चमकने, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।  इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मप्र मौसम विभाग(IMD) ने आज 09 जून 2022 को दैनिक मौसम रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) जारी की जिसमें नर्मदापुरम के तीन जिलों के अलावा रायसेन,  सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट और सागर जिले में कहीं कहीं बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें – MP News : शोभा सिकरवार होंगी ग्वालियर से महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी

मप्र मौसम विभाग (MP Weather Report) ने इन सभी 14 जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने अथवा बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका के मद्देनजर येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटो के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर एवं दमोह में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें – Gwalior पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, टिकट वितरण को लेकर कही बड़ी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews