MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, कई जिलों में कोहरे- शीतलहर का अलर्ट, 18 के बाद बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

MP Weather Update Today:  15 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार से तापमान में गिरावट के साथ तीव्र ठंड का असर दिखाई देगा,जिसका प्रभाव 18 जनवरी तक बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो बर्फीली हवाओं के कारण अगले चार से पांच दिन तक पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीत लहर चलने की भी संभावना है। 18 जनवरी के बाद हवाओं का रुख दक्षिणी पश्चिमी हो जाएगा और फिर तापमान में इजाफा होने लगेगा। 20 जनवरी के बाद कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, आज 14 जनवरी से तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी। आज से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेगी । ग्वालियर चंबल समेत कई जिलों में मध्यम कोहरा छाएगा, लेकिन 15 जनवरी से घना कोहरा छाएगा और कश्मीर की बर्फीली हवा भी दस्तक देगी। 15 जनवरी को प्रदेश के पूर्वी इलाकों ग्वालियर, चंबल, छतरपुर और खजुराहो में कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है। सेवियर कोल्ड वेव और कोल्ड डे जैसे हालात हो सकते है 16 जनवरी को भी यही स्थिति बनी रहेगी।

शीतलहर के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस ट्रफ के रूप में पहाड़ों पर माैजूद है, जिससे बर्फबारी के आसार है।इसके प्रभाव से रविवार को रात का पारा 3-4 डिग्री तक गिर सकता है और शीतलहर चल सकती है। 14 और 15 ठंड के तेवर और सख्त होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं, कहीं कहीं हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। 16 से 18 जनवरी के बीच ग्वालियर चंबल में शीतलहर की चपेट में रहेगा और दिन शीतल रहने का अनुमान है।

15 के बाद पड़ेगी जमकर ठंड

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है,इसके असर से 15 जनवरी के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही शीतलहर चलने के आसार हैं।वही घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएगी और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है। 20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड के बने रहने के आसार है। 14 जनवरी के बाद चंबल संभाग के शिवपुरी, मुरैना और भिंड में घना कोहरा रहेगा। वहीं, ग्वालियर, दतिया, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी कोहरे का असर रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews