MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 1 दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ और मानसून ट्रफ के चलते वातावरण में नमी बढ़ रही है और बारिश का दौर फिर से शुरू होने के आसार है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार 3 अगस्त 2022 को सभी संभागों में हल्की से मध्यम और ग्वालियर चंबल संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वही 18 जिलों में बिजली गिरने और चमकने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. Vyapam Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 50000 पार सैलरी, जानें आयु-पात्रता

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज बुधवार 3 अगस्त सभी संभागों में कहीं कहीं या अनके स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से मध्यम बारिश की संभावना है।चंबल संभाग के साथ दतिया और शिवपुरी जिलों में भारी बारिश के साथ ग्वालियर चंबल संभाग में गरज चमक के साथ अधिकांश हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की जारी है।इसके अलावा इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में कुछ स्थानों पर और रीवा-शहडोल संभाग में गरज चमक के कहीं कहीं बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, चंबल और ग्वालियर संभागों में बिजली गिरने और चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast ) के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन पंजाब होते हुए गुजर रही है, इसके असर से हवा में नमी आ रही है। 5 अगस्त से यह सामान्य स्थिति में आना शुरू हो जाएगी।उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। छत्तीसगढ़ से उत्तर दक्षिण ट्रफ बनने से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है।जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर से भी नमी आना शुरू हो गई है।वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बना रहा है, इसका असर 5 अगस्त को असर पूर्वी मप्र और 7 अगस्त के बाद इसका असर पश्चिमी मप्र में दिखाई देगा।

यह भी पढ़े.. Government Job 2022 : यहाँ 45 पदों पर निकली है भर्ती, 3 लाख सैलरी, जानें आयु-पात्रता

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, अरब सागर में चक्रवाती घेरा बनने के कारण 3 अगस्त से इंदौर में हल्की बारिश होगी और फिर 6 अगस्त तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।वही ग्वालियर में बंगाल की खाड़ी में एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जिससे 4-5 वर्षा की संभावना बनेगी।पांच अगस्त को मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएगी,जिससे जबलपुर समेत कई संभागों में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews