MPPEB: 8 जनवरी से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 12 लाख से ज्यादा आवेदन, ये रहेंगे नियम

MPPEB mp police recruitment 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) से जुड़ी एक बड़ी खबर है।पीईबी द्वारा आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 (MP Police Constable Recruitment Exam 2021-22)  8 जनवरी 2022 से शुरु होगी और 17 फरवरी तक चलेगी।  इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया गया है, अभ्यर्थी peb.mponline.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: इन जिलों में शीतल दिन-कोहरे का अलर्ट, 5 के बाद बारिश के आसार, जानें अपडेट

हैरानी की बात ये है कि 4 साल बाद 42000 पदों के  लिए हो रही भर्ती के लिए 12 लाख 17 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें से करीब 38000 उम्मीदवारों ने आवेदन फार्म में सुधार किया है, जिसके बाद पीईबी ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इसमें 95 हजार उम्मीदवार बाहरी राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी से है।  उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है, इसलिए यह परीक्षा करीब एक माह तक चलेगी। पदों के मुकाबले पीईबी को 300 गुना अधिक आवेदन इस बार आए हैं।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि: नए साल पर किसानों को PM मोदी का तोहफा, खातों में 20000 करोड़ ट्रांसफर

परीक्षा का आयोजन राजधानी भोपाल समेत इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, सीधी, छिंदवाड़ा और बालाघाट में किया जाएगा।4200 पदों में 3862 पद कांस्टेबल(जीडी) और 138 पद कांस्टेबल (रेडियो) के पदों पर भर्तियां की जानी है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष (Age Limit) रखी गई है।अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, OBC, SC/ST वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट भी दी गई है।आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 10वीं पास होना चाहिए, हालांकि रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शैक्षणिक योग्यता में छूट दी जाएगी।

आधार कार्ड से होगी एंट्री

सबसे ध्यान देने वाली बात ये है कि इस बार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (Police Constable Recruitment Exam 2022)में आधारकार्ड की पुष्टि के बाद ही परीक्षा हाल में प्रवेश का मौका मिलेगा।अभी तक आधार कार्ड के अलावा पैनकार्ड, वोटर आइडी, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य परिचय पत्रों से प्रवेश दिया जाता रहा है, लेकिन पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में केवल आधार कार्ड देखकर ही उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। गृह विभाग (home department) ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए माक टेस्ट की सुविधा भी है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • फाइनल मेरिट ऑनलाइन लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर ही जारी होगी।
  • परीक्षा में मोबाइल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने पर प्रतिबंध रहेगा।
  • आवेदक को काला बाल प्वॉइंट पेन लाना होगा। परीक्षा खत्म होने से पहले कोई भी अभ्यर्थी एग्जाम हाल नहीं छोड़ सकेगा।
  • इसमें दो प्रश्नपत्र होंगे। पहला प्रश्न पत्र कांस्टेबल (GD) पद के उम्मीदवारों और कांस्टेबल (रेडियो) पद के अभ्यर्थियों को दोनों प्रश्न पत्र हल करने होंगे।
  • दोनों प्रश्न पत्र 100-100 नंबर के होंगे और दोनों के लिए 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जिसमें सिर्फ पास होना जरूरी होगा। इसके मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड

  • अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर दिए एडमिट कार्ड(Admit Card) सेक्शन पर क्लिक करें।
  •  Police Constable Admit Card के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • Police Constable Admit Card के लिंक पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थी को आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करना होगा।
  • उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इतने स्टेप्स के बाद परीक्षार्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews