Ladli Behna Yojana : अबतक 6000 से ज्यादा आपत्तियां प्राप्त, परीक्षण शुरू, 31 मई को जारी होगी अंतिम सूची, 10 जून को खाते में आएंगे 1000

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

MP Ladli Behna Yojana 2023 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। योजना के तहत अबतक महिला एवं बाल विकास विभाग को 6 हजार से ज्यादा आपत्तियां ऑनलाइन प्राप्त हुई हैं। हालांकि ऑफलाइन आपत्तियों को जोड़ेंगे तो यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। 15 मई आपत्तियां दर्ज कराने की आखरी तारीख थी।

अब 30 मई तक इन आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा और फिर 31 मई को फाइनल लिस्ट जारी होगी और 10 जून को राज्य सरकार द्वारा बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। इसके बाद हर माह 10 तारीख को ही राशि खातों में पहुंचेगी। बता दे कि 30 अप्रैल तक एक करोड़ 25 लाख से ज्यादा बहनों ने पंजीयन कराया है।

सीएम ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

हाल ही में एक समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए थे कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अगले माह से बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली जाए। कलेक्टर्स ध्यान देकर कार्यवाही करें कि हर हालत में 10 जून को बहनों के बैंक खाते में राशि डाल दी जाए। उन्होंने योजना की पात्र बहनों के द्वारा भेजे गए पत्रों पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए थे कि झाबुआ जिले में 90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों में आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय खातों की कार्यवाही हो चुकी है। अनन्तिम सूची पोर्टल पर उपलब्ध है। ग्राम पंचायतों में सूची को चस्पा भी कराया जाए। आवेदनों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की ठीक ढंग से जाँच करें। कोई भी पात्र बहना लाभ से वंचित न रहे। बहनों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्हें अनावश्यक बैंक आने की जरूरत नहीं पड़े। उन्होंने कलेक्टर्स से फीड बैक भी लिया।

योजना के लिए बजट स्वीकृत

मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 के 3 वर्षीय बजट एवं वित्तीय प्रावधानों के (वित्तीय वर्ष 2023-24 से वित्तीय वर्ष 2025-26 तक) अंतर्गत 41 हजार 923 करोड़ रूपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। जून से महिला हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की जाएगी।एक करोड़ 33 लाख 25 हजार से ज्यादा बहने इस योजना में रजिस्टर्ड हो गई हैं। 1 महीने में 1250 करोड रुपए बहनों के खातों में ट्रांसफर होगा और सालभर 15000 करोड रुपए इस पर बहनों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews