मुंबई के दूल्हे ने शादी से ठीक पहले कर दी 25 लाख की मांग, भोपाल में केस दर्ज

मुंबई के दूल्हे ने शादी से ठीक पहले कर दी 25 लाख की मांग, भोपाल में केस दर्ज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मुंबई (Mumbai) निवासी डॉक्टर दूल्हे ने शायद से ठीक पहले दुल्हन पक्ष के सामने 25 लाख की मांग रख दी| जब लड़की वाले यह मांग पूरी नहीं कर पाए तो दूल्हे ने शादी से मना कर दिया| शिकायत मिलने पर पुलिस ने अमानत में खयानत और दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोहेफिजा इलाके (Kohefiza) में रहने वाली युवती का रिश्ता मुम्बई में रहने वाले नजीर अहमद पटवे के डॉक्टर बेटे अरबाज से तय हुआ था| सगाई में वर पक्ष को दहेज में महंगी कार, फर्नीचर सहित अन्य सामान की राशि अदा कर दी गई थी। शादी अप्रैल महिलने में होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण अब 29 नवंबर तय की गई थी। लेकिन इसके इसके पहले दूल्हे और उसके परिवार वालों ने युवती के पिता से फ्लैट के लिए 25 लाख की मांग रख दी।

युवती के पिता ने इतनी बड़ी राशि का इंतजाम करने में असमर्थता जताई, तो डॉक्टर के परिजन ने रिश्ते के लिए मना कर दिया।
युवती के व्यवसायी पिता बेटी की शादी की तमाम तैयारियां कर चुके थे। 13 नवंबर को युवती के परिवार वाले नजीर अहमद से इस मसले पर बात करने के लिए मुंबई पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टर अरबाज और उसके माता-पिता से रिश्ता न तोड़ने की मिन्नतें भी की, लेकिन वे लोग 25 लाख की मांग पर अड़े रहे। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा| इसके बाद शादी की तय तारीख के अंतिम समय शनिवार तक जब नजीर अहमद की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो मामला कोहेफिजा थाने पहुंच गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ अमानत में खयानत, दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews