सेज यूनिवर्सिटी के कडेंस बैंड की संगीतमय प्रस्तुति, दर्शकों की भरपूर सराहना मिली

Musical performance of students

Musical performance by Kadence Band of Sage University : सेज यूनिवर्सिटी भोपाल के छात्र बैंड “कैडंस” ने नाबार्ड द्वारा भोपाल हाट में आयोजित प्रदर्शनी में संगीतमय प्रस्तुति दी। स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के साथ एम.ओ.यू के अंतर्गत यूनिवर्सिटी के छात्र बैंड कडेंस ने मधुरिम प्रस्तुति से भोपाल हाट में उपस्थित जनता का मन मोह लिया। छात्रों की प्रस्तुति को लोगों ने बेहद सराहा और उनका भरपूर उत्साहवर्धन किया।

सेज यूनिवर्सिटी भोपाल के स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में प्रोफेसर एवं सुप्रसिद्ध गायक अनिरुद्ध सक्सेना द्वारा तैयार किये गए यूनिवर्सिटी के छात्र बैंड के बत्तीस छात्रों ने डॉ. दीप्ति भटनागर के निर्देशन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सेज ग्रुप की कार्यकारी निदेशक सुश्री शिवानी अग्रवाल खुराना ने छात्रों की प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रमों को प्रोतसाहित करने पर ज़ोर दिया। सेज विश्विद्यालय की ओर से  डीन परफार्मिंग आर्ट्स, जे.एम.सी, डिज़ाइन, डॉ. स्वाति शर्मा एवं एग्रीकल्चर के प्रोफेसर डॉ. गोविंद गुप्ता ने कार्यक्रम का निर्देशन किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews