नरोत्तम का दिग्वजिय सिंह पर पलटवार, कहा- “कमलनाथ पर इशारा कर रहे दिग्गी”

नरोत्तम का दिग्वजिय सिंह पर पलटवार, कहा- “कमलनाथ पर इशारा कर रहे दिग्गी”

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (dr.narottam mishra) ने कांग्रेस (congress) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (digvijay singh) के एक ट्वीट पर पलटवार किया है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है- “अब तो राम मंदिर का शिलान्यास भी हो गया । क्या अब हम रामराज की उम्मीद करें ? भगवान राम ने अपने पिता के दिए वचन के लिए 14 वर्ष का वनवास काटा । क्या आज के राजनेताओं से हम इस तरह की उम्मीद कर सकते हैं?”  इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दिग्विजय यह वार कमलनाथ के ऊपर कर रहे हैं जो कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भी मध्यप्रदेश में न तो किसान कर्ज माफी का वचन पूरा कर पाए,न बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने का और ना ही महिलाओं एवं गरीबो के साथ किए गए वादों को पूरा करने का वचन निभा पाए।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कि देश की बीजेपी सरकार ने अपना हर वचन निभाया है । चाहे वो कश्मीर मे धारा 370 समाप्त करने का हो या फिर तीन तलाक के मुद्दे को समाप्त करने का या फिर राम मंदिर के शिलान्यास का । इसी तरह मध्य प्रदेश की सरकार भी लगातार अपने सारे वादे पूरे करती जा रही है तो फिर दिग्विजय का यह ट्वीट सीधे कमलनाथ पर कटाक्ष है । बासमती चावल की जीआई टैग इन को लेकर चले विवाद पर नरोत्तम ने कहा कि यहां पर कमलनाथ की दोमुंही नीति साफ तौर पर दिखाई देती है। खरगौन में पुलिसकर्मियों द्वारा की गई पिटाई के मामले में नरोत्तम से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया जो जो दोषी पाए गए हैं उन्हें तत्काल पद से हटा दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews