MP उपचुनाव : नरोत्तम मिश्रा का तंज- कमलनाथ की चक्की मे पीस गई कांग्रेस

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनावों (MP By-election) में भाजपा (BJP) की शानदार जीत और कांग्रेस (Congress) की करारी हार के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) पर तंज कसा है। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने बिल्कुल सही कहा था कि उनकी चक्की बहुत बारीक पीसती है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस टूट-बिखरकर इतनी पिस गई है कि अब 25 साल तक कुछ नहीं होने वाला।

नरोत्तम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कल्पना में विचरण करना विपक्षियों का उम्र जनित रोग है। भ्रम में जीते रहे और सभी को भ्रम में रखा ।नेता प्रतिपक्ष की चक्की ने सचमुच में जैसा उन्होंने कहा वैसा ही खुद की पार्टी को बहुत बारीकी से पीस दिया। हमारे उम्मीदवार 50-50 , 60-60 हजार वोटों के से जीते हैं। सबसे कम और सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड हमारी पार्टी ने ही बनाया है।दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा विपक्षियों के लिए यह कहावत एक बार फिर चरितार्थ हो गई।

नरोत्तम यही नही रुके आगे कहा कि स्वयं को मैनेजमेंट गुरु कहते थे। पर मैनेजमेंट था कहाँ? जो फेल हो जाता। वही इशारों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को ऑफर पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के राजनीतिक गुरु नीतीश जी को सलाह दे रहे हैं पर उन्हीं की सलाह पर तो प्रदेश में पार्टी अर्श से फर्श पर आ गयी।

नरोत्तम ने कहा कि मप्र, बिहार सहित अन्य राज्यों में भाजपा को मिला जनादेश प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) जी के सक्षम नेतृत्व, गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह (Amit Shah) जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा (Jay Prakash Nadda) जी के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रदेश में भाजपा की सरकार जनकल्याण और विकास के मामले में जनअपेक्षाओं की कसौटी पर खरा साबित होने का हर संभव प्रयास करेगी।वही जिन सीटों पर हार हुई उसको लेकर कहा कि हम सुधारवादी हैं और समीक्षा करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews