नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज- “15 महीने में एक भी रोजगार नहीं दिया, बेरोजगारी दिवस मनाएंगे ही”

नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज- “15 महीने में एक भी रोजगार नहीं दिया, बेरोजगारी दिवस मनाएंगे ही”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में अक्टूबर-नवंबर में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) को लेकर दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस (BJP and Congress) से अपनी तैयारिया तेज कर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। दोनों पार्टियां बिना कोई मौका गवाएं एक दूसरे कटघरे में खड़ा करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है जिस अवसर पर बीजेपी आज से पूरे प्रदेश में इस सेवा सप्ताह के रूप में मनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस आज के दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाने जा रही है, लेकर पर प्रदेश में राजनीति गरमाई हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन (Prime Minister Modi’s Birthday) पर कांग्रेस (Congress) द्वारा बेरोजगारी दिवस (Unemployment Day) मनाने पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) पर तंज कसते हुए कहा कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने एक बेरोजगार को रोजगार नहीं दिया तो बेरोजगारी दिवस तो मनाएंगे ही। गृह मंत्री ने कहा कि 15 महीने में एक भी रोजगार नहीं दिया ऐसी पार्टी कहीं नहीं देखी होगी, एक वैकेंसी नहीं निकाली ऐसी सरकार नहीं देखी होगी, एक बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया होगा ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा होगा। वहीं उन्होंने कहा की लिखित में झूठ बोला ऐसी पार्टी नहीं देखी होगी।

कमलनाथ के ग्वालियर दौरे पर गृहमंत्री ने कहा की जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तब ग्वालियर क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा की कमलनाथ सिर्फ वोट मांगने ही जाते हैं। उन्होंने कहा हमारे ग्वालियर में चैतुआ इसी तरह से आते हैं, चैत काटते हैं और चैत काटने के बाद जो जाते हैं तो अगले चैत पर ही आते हैं। गृह मंत्री ने कहा कमलनाथ साइबेरियन पक्षियों की तरह है जो सर्दियों में आते हैं और सर्दी खत्म होते ही चले जाते हैं। और फिर जब आते हैं तो सर्दियों में ही आते हैं। गृह मंत्री ने कमल नाथ पर तंज कसते हुए कहा कि यह वह लोग हैं जो सिर्फ चुनाव पर ही आते हैं और चुनाव खत्म होने के बाद फिर से चुनाव पर ही आते हैं। उन्होंने कहा की कमलनाथ सरकार में ग्वालियर 15 महीने हैरान और परेशान था लेकिन कमलनाथ ने कभी चिंता नहीं की।

ग्वालियर दौरे के दौरान सिंधिया के पुलिस का वाहन इस्तेमाल करने पर गृहमंत्री ने कहा कि, अभी प्रदेश में आचार संहिता नही लगी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद हैं क्या वें शासकीय गाड़ी का इस्तेमाल नहीं कर सकते है क्या। गृहमंत्री ने कहा आयोग जवाब मांगेगा तो देंगे। ग्वालियर में कांग्रेस के पोस्टर उखाडने जाने के आरोप पर कहा कि ग्वालियर में किसी का पोस्टर नहीं उखाड़ा जाएगा, उनका कार्यक्रम है वो आराम से करें।

विवेक तनख्वाह के ट्वीट पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा कि जब भी बीजेपी गरीबों के हित की बात करेगी तो कांग्रेस को पीड़ा होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी सिर्फ बात करती है और बीजेपी काम करती है। बीजेपी काम करती है तो कांग्रेस पार्टी को यह हजम नहीं होती है, उन्हें डिहाइड्रेशन हो जाता है और हाजमा खराब हो जाता है और चुनाव आयोग को ट्वीट करने लगते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews