केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना, नरोत्तम मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग को दिया क्रेडिट

पंचायत चुनाव

भोपाल

स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह द्वारा प्रदेश में कोरोना का ग्रोथ रेट में गिरावट को लेकर की गई प्रशंसा पर आभार जताया है। हर्षवर्धन सिंह ने एक ट्वीट कर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा था एमपी देश का पहला राज्य जहां ग्रोथ रेट सबसे कम हैं। साथ ही डॉ.हर्षवर्धन ने नरोत्तम मिश्रा के कोरोना से निपटने के तरीके पर उनकी तारीफ़ की। इसपर नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मैं आभारी हूं हर्षवर्धन सिंह का, दरअसल उन्होंने मेरी तारीफ नहीं कि स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ की तारीफ की है। वह सब कारोना योद्धा हैं उनकी वजह से ही प्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण हो पाया है।

बता दें कि डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को ट्वीट(tweet) करते हुए नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनायें दी है। अपनी ट्वीट में हर्षवर्धन ने लिखा है कि हमनें सुना है कि एक समय में सबसे संक्रमित रहा इंदौर अब तेजी से सुधार की तरफ बढ़ रहा है। जहाँ उसके रिकवरी रेट में काफी तेजी से सुधार हुआ है। अब ये रिकवरी रेट 64% पर पहुँच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा है कि एमपी के स्वास्थ्य मंत्री से स्थिति की पूरी समीक्षा की और उनकी कोरोना से निपटने का तरीका काफी कामगार साबित रहा। वहीँ उन्होंने मध्यप्रदेश को आगे के लिए शुभकामनायें भी दी।

कांग्रेस द्वारा उपचुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग पर ये कहा

वहीं कांग्रेस द्वारा उपचुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग पर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि उनकी सरकार ईवीएम से बनी थी। वो हमेशा ईवीएम का रोना रोते रहे हैं और परिणाम के बाद खामोश हो जाते है। कांग्रेस जनता के बीच जाती ही नहीं। यह उनका हार का डर है और कांग्रेस की हार सुनिश्चित है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews