हामिद अंसारी के बयान पर बरसे नरोत्तम मिश्रा, बोले-टुकड़े टुकड़े गैंग हो रही बेनकाब

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी(Former Vice President Hamid Ansari)  विदेशी मंच पर दिए देश विरोधी बयान पर प्रदेश के गृह मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह अब साबित हो गया है कि अंसारी भी काँग्रेस की टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ है । यूपी चुनाव (UP Election 2022) में इस गैंग के सभी समर्थक एक एक कर बेनकाब होते जा रहे है।

यह भी पढ़े.. SC-ST को प्रमोशन में आरक्षण मामले में नई अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि काँग्रेस की टुकड़े टुकड़े गैंग देश को बदनाम करने का कोई मौका नही छोड़ती है।चाहे वह महान भारत को बदनाम भारत कहने वाले कमलनाथ हो या RSS की तुलना आतंकी संघठन ISIS से करने वाले सलमान खुर्शीद । काँग्रेस नेता राशिद अल्वी हो या दिग्विजय सिंह यह सब समय समय पर देश को बदनाम करने के लिए बयान देते रहते है। अब भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी वैश्विक मंच पर भारत को बदनाम करने के लिए हिन्दू राष्ट्रवाद को लेकर बयान दिया है। यह बयान देकर उन्होंने भी सिद्ध कर दिया है कि वह भी टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थक है।वैसे भी जैसे जैसे यूपी चुनाव नजदीक आता जा रहा है टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थक बेनकाब होते जा रहे है।

यह भी पढ़े.. Shweta Tiwari Controversy: श्वेता तिवारी की मुश्किलें बढ़ी, भोपाल में FIR दर्ज

डॉ मिश्रा ने कहा कि हामिद अंसारी देश विरोधी बयान देते समय यह भूल गए कि इसी देश ने उन्हें दो बार उपराष्ट्रपति बनाया है।यह बयान देकर उन्होंने अपनी संकीर्ण मानसिकता का ही परिचय दिया है।प्रधानमान्त्री मोदी जी पहले ही संकेत दे चुके है कि भारत को बदनाम करने के लिए प्रोपोगंडा रचा जा रहा है यह सब बयान उनकी इसी बात की पुष्टि करते है। टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़े लोगो को अब देश पहचान चुका है इसलिए आज इसकी बातों पर कोई ध्यान नही देता है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews