नरोत्तम मिश्रा ने की श्रीराम दरबार की पूजा, कार सेवकों का किया सम्मान

नरोत्तम मिश्रा ने की श्रीराम दरबार की पूजा, कार सेवकों का किया सम्मान

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्रीराम जन्मभूमि भूमिपूजन से पहले अपने आवास पर परिवार सहित राम दरबार की पूजा ओर भगवान श्री राम की आरती की। इसी के साथ उन्होने यहां कार सेवकों का सम्मान भी किया।

गृहमंत्री ने अपने बंगले में दीपक जलाकर प्रकाश किया और सभी से अपील की कि इस पावन अवसर पर हर व्यक्ति अपने घर को प्रकाशमान करे। अयोध्या राम जन्मभूमि पूजन को लेकर गृह मंत्री के यहां उत्सव का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग यहां आकर इस भक्तिमय माहौल का हिस्सा बन रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews